- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- पैसा कमाने स्क्रिप्टेड होते है इंडियन आइडल रिएलिटी शोज,एक्स होस्ट मिनी माथुर ने खोली पोल...
Posted by : achhiduniya
08 April 2023
इंडियन रिएलिटी शोज को होस्ट कर चुकीं फेमस टीवी
पर्सनैलिटी मिनी माथुर इंडियन आइडल के 6 सीजंस को होस्ट कर चुकी हैं। एक रोज
उन्होंने अचानक शो को अलविदा कह दिया था। साइरसब्रोचा के ब्रॉडकास्ट में मिनी माथुर ने शो को अचानक छोड़ने के कारण और
उसके स्क्रिप्टेड होने की बात बताई है। मिनी ने कहा कि वह सभी कंटेस्टेंट्स के साथ
जुड़ी रहती थीं, यहां तक कि वह उन्हें घर पर भी बुलाती थीं, लेकिन जब शो का ध्यान कंटेस्टेंट्स से हटा तो मुझे बहुत दुख हुआ।
मिनी माथुरी ने कहा,मैंने शो तब छोड़ा, जब मुझे
महसूस हुआ कि ये रियलिटी शो रियल नहीं रहा। मैंने 6 सीजंस किए। उसके बाद ये शो सिर्फ पैसे कमाने के लिए था। पैसा
बनाना शुरू कर दिया गया था और मैं ऐसे बनावटी रिएलिटी शो के प्रशंसा नहीं कर पाई। मिनी
ने ये भी कहा कि शो स्क्रिप्टेड होने लगा। एक किस्सा बताते हुए मिनी ने बताया कि
एक बार कंटेस्टेंट्स को अपने रिश्तेदार को देखकर चौंकने वाला रिएक्शन देना था, जबकि उसे पता होता था कि उसका रिश्तेदार आने वाला है। गौरतलब है की सिंगिंग
रिएलिटी शो इंडियन आइडल सबसे पॉपुलर शोज में
से एक है। शो को हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी जज करते हैं,जबकि आदित्य नारायण इसे होस्ट करते हैं। शो भले ही काफी पॉपुलर है, लेकिन ये कई बार विवादों में भी छाया रहता है। अक्सर शो पर स्क्रिप्टेड और टीआरपी के लिए इमोशनल ड्रामा दिखाने का आरोप लगता आया है। अब एक्स होस्ट मिनी माथुर ने शो पर हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)