- Back to Home »
- Judiciaries »
- MH-DCM देवेंद्र फडणवीस आपराधिक मामलों की जानकारी छुपाने के चलते अदालत में हुए हाजिर...
Posted by : achhiduniya
15 April 2023
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 2014 के अपने चुनावी हलफनामे में कथित रूप से आपराधिक मामलों का
खुलासा नहीं करने को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई के अनुरोध वाली एक याचिका के
सिलसिले में शनिवार को नागपुर की एक अदालत में फडणवीस सिविल न्यायाधीश वी ए देशमुख
के समक्ष बयान देंगे। इसके बाद, उनकी अदालत इस मामले में अंतिम
दलीलें सुनेगी। वकील सतीश उके ने फडणवीस के विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही की मांग
करते हुए आवेदन दे रखा है। उनका आरोप है कि 1996 और 1998 में
भाजपा नेता फडणवीस के विरुद्ध धोखाधड़ी एवं जालसाजी के
मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन उन्होंने 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने चुनावी हलफनामे में इस जानकारी
का खुलासा नहीं किया। उके फिलहाल जेल में हैं। उन्हें धनशोधन के आरोप में प्रवर्तन
निदेशालय ने गिरफ्तार किया था।
.jpg)
.jpg)