- Back to Home »
- Politics »
- NCP सुप्रीमो शरद पवार खेल सकते है बड़ा गेम...?
Posted by : achhiduniya
21 April 2023
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी [NCP] की सांसद व NCP सुप्रीमो शरद पवार की बेटी
सुप्रिया सुले ने हाल ही मे महाराष्ट्र की राजनीति में 15 दिनो के भीतर भुंचाल आने
के संकेत दिए थे। वहीं NCP सुप्रीमो शरद पवार की गौतम
अडानी से बंद कमरे में 2 घंटे की मुलाक़ात व कांग्रेस द्वारा अडानी की JPC जांच करने का शरद पवार द्वारा विरोध करना और अब मुंबई के
घाटकोपर इलाके में 21 अप्रैल को होने वाले एनसीपी के शिविर का कार्यक्रम लिस्ट में
2000 से ज्यादा नेताओं व पदाधिकारियों का नाम का होना,लेकिन
एनसीपी में नंबर दो
व विरोधी पक्ष नेता अजित पवार का नाम गायब होना। इस कार्यक्रम ने यह साफ कर
दिया है कि शरद पवार और अजित पवार के बीच सब कुछ ठीक नही है, हालांकि अजित पवार लगातार सब कुछ ठीक होने का दावा करते रहे
हैं। एनसीपी की अंदरूनी कलह के साथ-साथ
महाविकास आघाडी में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। शिवसेना नेता संजय राउत और अजित
पवार के बीच लगातार जारी जुबानी जंग ने साफ कर दिया है कि महाविकास आघाडी में भी
सब कुछ ठीक नही
है। अजित पवार के अपने कई विधायकों के साथ बीजेपी के साथ जाने की
खबरों के बाद से MVA में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। एनसीपी के आधिकारिक शिविर से
अजित पवार का नाम गायब होना और MVA में शामिल पार्टियों के बीच
जारी जुबानी जंग के बीच यह ऊंट किस करवट बैठेगा। क्या पिछली बार की तरह इस बार भी
शरद पवार महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा गेम खेलने की तैयारी में लगे है यह
देखना बड़ा दिलचस्प होगा।
.jpg)
.jpg)
.jpg)