- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- सरकारी पोर्टल से मिलेगा आपका चोरी या गुम हुआ मोबाइल जाने विस्तृत जानकारी..?
Posted by : achhiduniya
14 May 2023
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव 17 मई, 2023 को संचार साथी पोर्टल का आधिकारिक
तौर पर लॉन्च करेंगे। यह पोर्टल पूरे देश में भी उपलब्ध होगा और सभी दूरसंचार
सर्किलों से जुड़े खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करेगा। ऐसे में मोबाइल
चोरी करने वालों के लिए मोबाइल यूज करना या उसे रिसेल करना बहुत मुश्किल भरा होगा।
ऐसा इसलिए कि जो भी व्यक्ति चोरी के मोबाइल या
खोए मोबाइल को यूज करेगा, उसे पुलिस पकड़ सकती है।नया पोर्टल [www.sancharsathi.in] डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू
डॉट संचारसाथी डॉट इन की मदद से यूजर्स अपने सिम कार्ड नंबर तक भी पहुंच सकते हैं।
अगर किसी को मालिक की आईडी के माध्यम से सिम का उपयोग करते हुए पाया जाता है तो
उसे ब्लॉक करना संभव होगा। इस तरह की घटना का शिकार होने के लिए जरूरी है कि अगर
आप सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदते या कोई देता है तो आप नो योर मोबाइल की सुविधा के जरिए पहले इस बात का
पता लगा लें कि कहीं यह मोबाइल चोरी
की तो नहीं। इसके लिए आप फोन के बॉक्स पर
प्रिंट मोबाइल का IEMI नंबर अपने फोन में *#06# डायल कर कर चेल कर लें,अगर मोबाइल के स्क्रीन पर ब्लैक लिस्टेड, डुप्लीकेट या पहले से ही उपयोग
लिखा आये तो उसका इस्तेमाल न करें। जानकारी के मुताबिक अभी तक यह पोर्टल केवल
दिल्ली और मुंबई सर्किलों कार्य कर रहा है। अब तक इस पोर्टल की मदद से 4,70,000 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को
ब्लॉक किया जा चुका है। साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से 2,40,000 से अधिक मोबाइल फोन को ट्रैक किया
गया है। इसके अलावा, पोर्टल के
जरिए करीब 8,000 फोन भी बरामद किए गए हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)