Posted by : achhiduniya 11 May 2023

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह अयोग्यता पर फैसला नहीं लेगा। स्पीकर को इस मामले में जल्द फैसला लेने के आदेश दिए गए हैं। कोर्ट ने कहा कि पार्टी में बंटवारा अयोग्यता कार्रवाई से बचने का आधार नहीं हो सकती। उद्धव को दोबारा बहाल नहीं कर सकते। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि व्हिप को पार्टी से अलग करना लोकतंत्र के हिसाब से सही नहीं होगा। पार्टी ही जनता से वोट मांगती है। सिर्फ विधायक तय नहीं कर सकते कि व्हिप कौन होगा। उद्धव ठाकरे को पार्टी विधायकों की बैठक में नेता माना गया था। 3 जुलाई को स्पीकर ने शिवसेना के नए व्हिप को मान्यता दे दी। इस तरह दो नेता और 2 व्हिप हो गए। स्पीकर को स्वतंत्र जांच कर फैसला लेना चाहिए था। गोगावले 
को व्हिप मान लेना गलत था क्योंकि इसकी नियुक्ति पार्टी करती है। राज्यपाल को वो नहीं करना चाहिए जो ताकत संविधान ने उनको नहीं दी है। अगर सरकार और स्पीकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा टालने की कोशिश करें तो राज्यपाल फैसला ले सकते हैं,लेकिन इस मामले में विधायकों ने राज्यपाल को जो चिट्ठी लिखी,उसमें यह नहीं कहा कि वह MVA सरकार हटाना चाहते हैं। सिर्फ अपनी पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि किसी पार्टी में असंतोष फ्लोर टेस्ट का आधार नहीं होना चाहिए।  राज्यपाल को जो भी प्रस्ताव मिले थे,वह स्पष्ट नहीं थे। यह पता नहीं था कि असंतुष्ट विधायक नई 
पार्टी बना रहे हैं या कहीं विलय कर रहे हैं।  चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यीय संविधान पीठ ने पिछले साल महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक संकट को लेकर यह फैसला सुनाते हुए इसे बड़ी बैंच को सौंप दिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि स्पीकर को राजनीतिक दल की तरफ से नियुक्त व्हिप को ही मान्यता देनी चाहिए।  अध्यक्ष को हटाने का नोटिस अयोग्यता नोटिस जारी करने के लिए अध्यक्ष की शक्तियों को प्रतिबंधित करेगा या नहीं जैसे मुद्दों को एक बड़ी पीठ की ओर से जांच की जरूरत है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ FPIs ने दिसंबर में बाजार से निकाले ₹17,955 करोड़, इस साल अब तक ₹1.6 लाख करोड़ की हो चुकी है।@ चारा घोटाले के आरोपियों की संपत्ति में खोला जाएगा स्कूल, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान।@ दुबे सरनेम वाला वलीमा कार्ड हुआ वायरल, PM-CM और संघ परिवार को भी भेजा निमंत्रण।@ फडणवीस और शिंदे ने हेडगेवार स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की, अजीत पवार ने बनाई दूरी!।@ मीटिंग को मजाक बनाकर रख दिया,जब मंत्री के सामने मैकेनिक देने लगा प्रेजेंटेशन, भड़क उठे नेता जी।@ दिल्ली-NCR में कोहरे और प्रदूषण का डबल अटैक, सड़कों पर रेंग रहीं गाड़ियां, AQI पहुंचा 464, ग्रैप- 4 की पाबंदी लागू।@ दिल्ली-NCR में आउटडोर खेलों पर लगी रोक, वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने स्वास्थ्य जोखिमों की दी चेतावनी।@ खटीमा में तुषार की हत्या के बाद बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू।@ हम सरकार में आए तो निर्वाचन आयुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, राहुल गांधी ने दी चेतावनी।@ केरल स्थानीय निकाय चुनावों में UDF ने मारी बाजी, LDF को झटका, तिरुवनंतपुरम में खिला कमल।@ वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे-राहुल रामलीला मैदान से भरेंगे हुंकार।@ ओडिशा: नवीन पटनायक ने दिखाया बड़ा दिल, बढ़ा वेतन लेने से किया इनकार; जनहित में खर्च करने का किया।@ सिडनी के बॉन्डी बीच पर हमले का नया VIDEO आया सामने, निहत्थे व्यक्ति ने फायरिंग करते हमलावर को पकड़ा।@ बांग्लादेश में फिर हिंसा ने लिया विकराल रूप, घबराए निर्वाचन आयोग ने मांगी अतिरिक्त सुरक्षा।@ Sudan में UN सुविधा केंद्र पर बड़ा हमला, बांग्लादेश के 6 शांतिरक्षकों की मौत।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

"MSME व महिला औधयोगिक सह संस्था मर्या नागपुर द्वारा स्वयं रोजगार मेला" "शिवप्रिया व प्रिया विद्या विहार संस्थान का संयुक्त ईश्वरीय अनुभूति दिवस रौप्य महोत्स 5 Dec को""हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 वी शहीदी दिवस गुरपुरब 7 Dec को नागपुर के नई जरीपटक में""HIV ग्रसित बच्चे का बोनमैरो प्रत्यारोपण [ट्रांसप्लेशन] सफल या असफल जाने डॉ केतन व डॉ पंकज से"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -