- Back to Home »
- Politics »
- गरीब जनता की शक्ति की जीत,मोहब्बत से हारी नफरत की राजनीति...जीत पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया...
Posted by : achhiduniya
13 May 2023
पार्टी मुख्यालय में
संवाददाताओं से कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजों पर अपनी प्रारंभिक संक्षिप्त
टिप्पणी में राहुल गांधी ने कहा, कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ और मोहब्बत की
दुकान खुली है। उल्लेखनीय है कि गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा में मोहब्बत की दुकान वाली बात बार-बार
कही थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, हमने कर्नाटक में
नफरत से नहीं, बल्कि प्यार से और दिल खोलकर लड़ाई लड़ी और कर्नाटक
की जनता ने दिखा दिया कि देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। उन्होंने कहा कि यह गरीब
जनता की शक्ति की जीत है। कर्नाटक
में एक तरफ ‘क्रोनी कैप्टलिस्ट '(सांठगांठ करने वाले पूंजीपतियों) की ताकत थी, दूसरी तरफ गरीब जनता की शक्ति, इस शक्ति ने क्रोनी कमाल कैप्टलिस्ट की ताकत को हरा दिया। यही अन्य
प्रांतों में होने जा रहा है। पार्टी गरीबों के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। गांधी ने
कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक की जनता से पांच वायदे किये थे, इन पांच वायदों को पहले दिन कैबिनेट की पहली बैठक
में पूरा किया जायेगा।
.jpg)
.jpg)