Posted by : achhiduniya 05 May 2023

कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी घोषणा पत्र में कहा है कि अगर वो सत्ता में आती है तो सबसे पहले बजरंग दल को बैन करेगी। अब इसी मामले को लेकर भाजपा प्रदेश में, कांग्रेस के प्रति माहौल बनाना शुरू कर दी है। अगर बीजेपी इस मुद्दे को भुनाने में कामयाब हो गई तो कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा है और पार्टी के पतन होने की बात कही है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बीते गुरूवार यानी 4 मई को भाजपा पर निशाना 
साधते हुए कहा कि, अगर कर्नाटक चुनाव में बीजेपी का हार होती है तो मुझे खुशी होगी। उन्होंने आगे ये भी कहा कि, जैसे ही भाजपा केंद्र की सत्ता से जाएगी सबको पता चलेगा की कितना घोटाला हुआ है। ममता ने आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी ने हिंदू धर्म को बदनाम करने का काम किया है। वहीं ममता ने दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन को लेकर भी सत्ताधारी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, कल रात जो पहलवानों पर हमला हुआ वहां केंद्र की बीजेपी सरकार कितनी टीम भेजी है? असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम 

मोदी पर निशाना साधा है। कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा,देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि वोट डालते समय बजरंग बली का नारा लगाना, यह कौन सा सेक्युलरिज्म है? आज कांग्रेस के कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की कांग्रेस सत्ता में आएगी तो वे और हनुमान मंदिर बनाएंगे। अगर मैं यहां कहूं कि 10 तारीख को वोट डालते समय अल्लाह हू अकबर का नारा लगाकर बटन दबाओ तब मीडिया वाले कहेंगे की औवेसी उधर लेकर चला गया। पीएम मोदी द्वारा बजरंग बली का नाम लिए जाने पर बीते दिन महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने निशाना साधा था। 

उन्होंने कहा था, प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि जय बजरंग बली बोलो और मतदान करो तो शायद उससे कुछ बदलाव आया होगा। कर्नाटक चुनाव में बजरंग दल या बजरंग बली का उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं थी, जनता के हित की बात होनी चाहिए थी। मगर यदि प्रधानमंत्री ऐसा कहते हैं कि जय बजरंग बली बोलो और मतदान करो तो मैं भी वहां मौजूद सभी मराठी लोगों को कहता हूं कि आप जय भवानी और जय शिवाजी बोलकर, आप पर अत्याचार करने वालों को हरा दो। पीएम मोदी कर्नाटक में जनसभा को संबोधित करते 
हुए कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं और कह रहे हैं कि, राम को ताले में लटकाने के बाद अब कांग्रेसी बजरंग बली को ताले में बंद करने की बात कह रहे हैं। पीएम मोदी ने यहां तक कह दिया कि, प्रदेश की जनता 10 मई को बजरंग बली का नाम ले और इतना जो से ईवीएम का बटन दबाएं कि कांग्रेस को मुहं की खानी पड़े।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -