Posted by : achhiduniya 20 June 2023

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि केंद्र सरकार ने गर्मी के मौसम से पहले हीटवेव से संबंधित बीमारियों को दूर करने के लिए समय पर उपाय किए हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में गर्मी के मौसम से पहले तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की, जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी फरवरी में हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। जिसमें राज्यों को आवश्यक दवाओं, तरल पदार्थ, ओआरएस, पीने के पानी के साथ-साथ अन्य तैयारियों की समीक्षा करने की सलाह दी गई थी। मनसुख मांडविया ने बताया कि गर्मी से संबंधित बीमारियों पर नेशनल एक्शन प्लान को भी सभी राज्यों के साथ शेयर किया गया था। बैठक में मांडविया को विभिन्न राज्यों में लू की स्थिति और आवश्यक आपूर्ति की उपलब्धता और अस्पतालों की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने राज्यों 
और केंद्रीय एजेंसियों से आग्रह किया कि वे मल्टी-मीडिया आईईसी कैंपेन के जरिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाएं। उन्होंने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से मौसम का पूर्वानुमान इस तरीके से जारी करने को कहा जिससे की इसे आसानी से लोगों को समझाया जा सके। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा सहित देश के विभिन्न हिस्सों से 'लू' के कारण कई लोगों की जान जाने की खबरें सामने आई हैं। जिसे देखते हुए सभी राज्य सरकारें भी अलर्ट हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आईसीएमआर को एक्शन प्लान के साथ स्वास्थ्य पर हीटवेव के प्रभाव को कम करने के तरीके पर रिसर्च करने का निर्देश दिया। कई राज्य पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की स्थिति का सामना कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देश के कुछ हिस्सों में जारी लू की स्थिति से निपटने के लिए एक हाई लेवल मीटिंग के दौरान निर्देश दि कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय,आईसीएमआर (ICMR),आईएमडी (IMD) और एनडीएमए (NDMA) के विशेषज्ञों की टीमें गर्मी से संबंधित बीमारियों को दूर करने में मदद के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राजस्थान में TATA Motors शो रूम सीज, बिना ट्रेड सर्टिफिकेट के 2 महीने में बेची 33 गाड़ियां।@ वकील नूपुर शर्मा ने दिल्ली HC में टिकने नहीं दी आरोपियों की बेल, दिल्ली के सबसे बड़े डिजिटल फ्रॉड का मामला।@ होर्मुज पार कर भारतीय टैंकर देश गरिमा पहुंचा मुंबई।@ चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को आतंकवादी वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब।@ बंगाल में मतदान के दौरान डराने-धमकाने वालों की खैर नहीं, हेल्पलाइन नंबर भी जारी-ECI @ गुजरात के वलसाड में बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल।@ जैविक पिता नहीं होने पर बच्चे का भरण पोषण देना जरूरी नहीं,मेंटेनेंस मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला।@ E20 से आगे बढ़ेगा इथेनॉल मिश्रण? पेट्रोलियम मंत्रालय जल्द ले सकता है फैसला।@ वोटिंग से ठीक पहले TMC को तगड़ा झटका, गोपीबल्लवपुर के विधायक खगेन्द्रनाथ महतो BJP में शामिल।@ हाईकोर्ट ने कांग्रेसियों की गिरफ्तारी पर जताई सख्त नाराजगी, पुलिस से पूछा- कानूनी प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई?।@ ईरान ड्रोन के सामने बेबस होने पर अमेरिका के काम आई यूक्रेनी तकनीक, Sky Map से बदला खेल।@जागेश्वर धाम गर्भगृह विवाद पर डीएम बरेली ने सपत्नी मांगी माफ़ी, असलहा लेकर घुसा था सिपाही।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -