Posted by : achhiduniya 27 July 2023

राम मंदिर ट्रस्ट ने साफ कर दिया है कि मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 15 जनवरी से 24 जनवरी 2024 के बीच की जाएगी। इस दौरान एक सप्ताह से अधिक समय तक पूजन पाठ अनुष्ठान का वृहद कार्यक्रम भी होगा और प्राण प्रतिष्ठा के समय देशभर के गांव-मंदिरों में जन जागरूकता के साथ पूजा-पाठ होगा। राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। जनवरी 2024 में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के कुछ समय बाद ही लोकसभा का चुनाव होना है। पीएम मोदी जब रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे तो जाहिर है पूरे देश में इसकी चर्चा होगी इसीलिए बाबरी 
मस्जिद के पूर्व पक्षकार हाजी महबूब इसे 2024 का चुनावी प्लान बता रहे हैं। वह कहते हैं इसके जरिए पूरे हिंदुस्तान में चर्चा चलाएंगे। ऊपर से ज्ञानवापी मामले को लेकर जिस तरह के डेवलपमेंट हो रहे हैं, उससे भी उनकी चिंता बढ़ गई है। हाजी महबूब आशंका जाहिर करते हैं कि अयोध्या और ज्ञानवापी को लेकर कुछ न कुछ ऐसा कर देंगे कि हिंदू भाइयों का वोट समेट ले जाएंगे, हालांकि आज भी हाजी महबूब श्री राम जन्मभूमि मंदिर को मंदिर नही मानते और उसे मस्जिद ही कहते हैं इसलिए वह मंदिर नहीं मस्जिद के उद्घाटन की बात कह रहे हैं। 

हाजी महबूब ने कहा कि जहां तक 2024 के चुनाव का मसला हैजनवरी में प्रधानमंत्री आ रहे हैं उद्घाटन करने, मस्जिद का उसी को लेकर पूरे हिंदुस्तान में चर्चा चलाएंगे। उससे क्या लगता है कुछ वैसा ही ज्ञानवापी का भी है, कुछ ना कुछ कर देंगे और हिंदू भाइयों का वोट समेट ले जाएंगे, यही इनका मकसद है। इस पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि ज्ञानवापी मामले में पुनः कोर्ट का आदेश हुआ है, सर्वे होना चाहिएहम लोग शुरू से कह रहे थे हमको संविधान के ऊपर भरोसा है और हम लोग संवैधानिक तरीके से लड़ाई लड़ रहे हैं और लड़ाई लड़ेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई थी सर्वे को लेकर लेकिन पुनः हाईकोर्ट ने अनुमति दिया है।


समय कम कर दिया गया है। इतनी जल्दी रिपोर्ट को जमा करना है,मुझको संविधान के ऊपर भरोसा है। भोले बाबा की कृपा है। भोले बाबा जग चुके हैं और सावन का महीना चल रहा है और अधिक मास चल रहा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -