- Back to Home »
- Politics »
- भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों को धोने वाली भाजपा की वाशिंग मशीन फिर से चालू हो गई.. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश
भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों को धोने वाली भाजपा की वाशिंग मशीन फिर से चालू हो गई.. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश
Posted by : achhiduniya
02 July 2023
कांग्रेस महासचिव
जयराम रमेश ने महाराष्ट्र की राजनीति के
घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा,भाजपा की वॉशिंग मशीन स्पष्ट रूप से फिर चालू हो गई है। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व
वाले गठबंधन में शामिल हुए कई नए सदस्य भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों का सामना कर
रहे थे। ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग
के अधिकारी उनके पीछे पड़े थे। अब उन सभी को क्लीन चिट मिल गई है। रमेश ने कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र को भाजपा के चंगुल
से मुक्त कराने के अपने प्रयास तेज करेगी। कांग्रेस महा विकास आघाड़ी
गठबंधन का
हिस्सा है, जिसमें शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे और राकांपा भी
शामिल हैं। गौरतलब है की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार और
पार्टी के आठ अन्य विधायकों के रविवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र
सरकार में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वाशिंग
मशीन फिर से चालू हो गई है। क्योंकि इनमें से कई नेता भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों
का सामना कर रहे थे और अब इन्हें क्लीन चिट मिल गई है।