Posted by : achhiduniya 09 August 2023

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा राहुल गांधी मोदी सरनेम मामले में बरी नहीं हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अभी रोक लगाई है। अंतिम फैसला आना बाकी है। मणिपुर का जिक्र करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि मणिपुर के इतिहास का मैं भुक्तभोगी हूं। मेरे मामा एनके तिवारी मणिपुर में अपना पैर गंवा चुके हैं। वे सीआरपीएफ के डीआईजी थे। मणिपुर में जब आईजी बनकर गए तो आपकी (कांग्रेस) की सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान  बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जी का एक ही उद्देश्य रह गया है बेटे को सेट करना और 
दामाद को भेंट करना। राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ चल रहे मामलों को भी निशिकांत दुबे ने जिक्र किया। राहुल गांधी के माफी नहीं मांगने की बात का उल्लेख करते हुए दुबे ने कहा कि राहुल जी कहते हैं कि मैं सावरकर नहीं हूं जो माफी मांग लूं। मैं तो यही कहना चाहता हूं कि राहुल जी आप कभी सावरकर नहीं हो सकते। निशिकांत दुबे ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ठीक कहते हैं कि ये विपक्ष के लिए विश्वास का प्रस्ताव है कि कौन किसके साथ है।
वे इसे परखने के लिए यह प्रस्ताव लाए हैं। निशिकांत दुबे ने कहा कि इस सदन में बैठे हुए अधिकांश विपक्ष के लोग अपने गठबंधन का फुल फॉर्म नहीं बता पाएंगे। उन्होंने कहा कि जिसने लोगों को पानी दिया, शौचालय दिया उस आदमी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। जब द्रौपदी का चीरहरण हो रहा था तब सभी मौन धारण किए थे। बाद न धृतराष्टार बचे न युधिष्ठिर बचे। उसी तरह कोई भी नहीं बचेगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मंदिर की संपत्ति देवता की, सरकार उसकी मालिक नहीं हो सकती-तमिलनाडु सरकार को SC से झटका।@ अंडरगारमेंट में सीक्रेट पैकेट छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों बालिग, लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी पर भी बोले मुंबई के DCP @ शांति बनाए रखने के लिए 10,000 का बॉन्ड? दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद रैपिडो पर बैन की मांग, एक अटैकर के ड्राइवर होने पर उठ रहे सवाल।@ अमित शाह पंजाब में करेंगे 'चिट्टे' का रावण दहन, लुधियाना के दशहरा समारोह से चुनावी शंखनाद।@ मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की हत्या के बाद उबाल, दो शव लेकर CM आवास पहुंचे प्रदर्शनकारी।@ जगदीप धनखड़ होंगे RSS के 100 साल पर नागपुर में आयोजन के चीफ गेस्ट, इजरायल से भी एक मेहमान।@ OIC को भारत की दो टूक-जम्मू-कश्मीर से जुड़े केवल दो ही मुद्दे; पाकिस्तान अवैध कब्जा खाली करे और सीमा पार आतंकवाद बंद करे।@ वर्दी की आड़ में साजिश, 36 साल पुराने फर्जी केस में 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा।@ FSSAI ने जेप्टो, स्टोरिया और कई कंपनियों को भेजा नोटिस, विज्ञापनों और नियमों के उल्लंघन पर कसेगा शिकंजा।@ वंदे भारत में पहली बार विदेशी यूटयूबर ने किया सफर, बोला- एग्जीक्यूटिव क्लास का ये फीचर दिल ले गया।@ अमन की बातें, जंग की तैयारी-ईरान के खिलाफ पाकिस्तान का दोहरा खेल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -