- Back to Home »
- Discussion »
- 'कराची टू नोएडा' फिल्म सीमा हैदर को मनसे की चेतावनी..
Posted by : achhiduniya
14 August 2023
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना नेता अमेय
खोपकर ने सीमा हैदर और सचिन मीना की प्रेम कहानी पर एक फिल्म बनने पर चेतावनी दी है कि ये सभी नाटक
तुरंत बंद करें, नहीं तो कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
एक निजी चैनल के अनुसार खोपकर ने कड़ी चेतावनी दी कि सीमा हैदर
को सारा ड्रामा बंद कर देना चाहिए, अन्यथा
उन्हें एमएनएस की ओर से कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। फिल्म निर्माता अमित जानी
इन दोनों की प्रेम कहानी पर फिल्म 'कराची टू
नोएडा' बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। अमेय
खोपकर ने ट्वीट
किया,हम अपने रुख पर कायम हैं कि किसी
भी पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय फिल्म उद्योग में जगह नहीं मिलनी चाहिए। पाकिस्तानी
महिला सीमा हैदर इस समय भारत में हैं। ऐसी अफवाहें भी थीं कि वह आईएसआई एजेंट हैं।
हमारी फिल्म उद्योग में कुछ लोग प्रसिद्धि
पाने के लिए सीमा हैदर का इस्तेमाल किया। इन गद्दारों को शर्म कैसे नहीं आएगी? ऐसे तमाशे तुरंत बंद करें। मनसे ने सार्वजनिक चेतावनी दी है कि
अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो हंगामा होगा।
.jpg)
.jpg)