- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- सीलन से लेकर बालों की समस्या से निजात दिलाए बची हुई चाय पत्ती..
Posted by : achhiduniya
08 August 2023
हर घर में चाय के शौकीन लोग होते है,लेकिन
चाय बना
लेने के बाद चायपत्ती बच जाने पर इसे कई प्रकार से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए
चायपत्ती को धोकर एक बोतल में भरें और इसमें पानी मिला लें। अच्छे से हिलाने के
बाद इस पानी को वुडेन फर्श पर, लकड़ी के तख्त पर या फिर ड्रॉअर आदि पर
छिड़का जा सकता है। इससे लकड़ी की चीजें साफ भी होती हैं और उनपर कीटाणु भी नहीं
लगते हैं। पौधों में खाद की तरह भी इस चायपत्ती का इस्तेमाल
किया जा सकता है. चायपत्ती को छानने के बाद सीधा पौधों की मिट्टी में मिला दें। इससे
मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और पौधे हरे-भरे और खिले-खिले रहते हैं सो अलग। पकी
हुई चायपत्ती का इस्तेमाल बाल धोने में भी किया जा सकता है। इससे बालों को सुनहरा
सा रंग मिलता है। आपको करना बस इतना है कि चायपत्ती को थोड़े और पानी से धोकर साफ
करें। इसके बाद इसे छानकर पानी में घोलें
और फिर इस पानी से सिर धोएं। कमरे में या किचन में ऐसे ड्रॉअर या कैबिनेट हैं,जिनमें
सीलन पड़ी है तो इस सीलन को दूर करने के लिए भी चायपत्ती काम आ सकती है।
.jpg)

