- Back to Home »
- Tours / Travels »
- इंडिगो फ्लाइट की लापरवाही आई सामने चिलचिलाती धूप में यात्रियों के छूटे पसीने,पेपर पंखे चलाने पर हुए मजबूर..
इंडिगो फ्लाइट की लापरवाही आई सामने चिलचिलाती धूप में यात्रियों के छूटे पसीने,पेपर पंखे चलाने पर हुए मजबूर..
Posted by : achhiduniya
06 August 2023
चंडीगढ़ से जयपुर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में यात्रा करते समय सबसे
भयावह अनुभवों में से एक शेयर किया,पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा वाडिंग के मुताबिक
इंडिगो विमान 6E7261
चंडीगढ़ से उड़ान भर रहा
था, मगर उसमें AC नहीं चल रहा था। शनिवार को खराब
एयर कंडीशनिंग सिस्टम के साथ ही फ्लाइट ने उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को पूरी यात्रा के
दौरान भारी कष्ट झेलना पड़ा। कांग्रेस नेता ने ट्वीट करके कहा कि हमें चिलचिलाती धूप में कतार
में लगभग 10-15
मिनट तक इंतजार करने के
लिए
मजबूर किया गया। जब हम विमान में दाखिल हुए, तो हैरान रह गए। एसी काम नहीं कर रहे थे और फ्लाइट बिना एसी चालू
किए ही उड़ान भर गई! उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट
किया जिसमें यात्रियों को कार्डबोर्ड और सेफ्टी बुकलेट्स को हाथों के पंखे के रूप
में उपयोग करते हुए दिखाया गया है। वाडिंग ने आगे आरोप लगाया कि उड़ान के दौरान
किसी ने भी इस समस्या को दूर नहीं किया और यात्रियों को अपना पसीना और सीटें
पोंछने के लिए टिशू पेपर बांट दिए गए।
वाडिंग ने नागरिक उड्डयन महानिदेशक (DGCA) से इस घटना पर इंडिगो
एयरलाइंस और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। https://twitter.com/i/status/1687789714001342464
कांग्रेस के नेता वडिंग ने कहा कि उड़ान
भरने से लेकर लैंडिंग तक, एसी बंद थे और पूरी यात्रा के दौरान
सभी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। उड़ान के दौरान किसी ने भी इस गंभीर समस्या
को दूर नहीं किया. वास्तव में एयर होस्टेस ने उदारतापूर्वक यात्रियों को उनका
पसीना पोंछने के लिए टिशू पेपर बांट दिए।
कांग्रेस नेता ने आगे इंडिगो एयरलाइंस पर केवल पैसे
कमाने के लिए प्रमुख तकनीकी मुद्दे को नजरअंदाज करके यात्रियों के स्वास्थ्य और
आराम को दांव पर लगाने का आरोप लगाया।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)