Posted by : achhiduniya 01 August 2023

NCP सुप्रीमो  शरद पवार ने पीएम मोदी को लोकमान्य तिलक पुरस्कार 2023 से सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई भी दी है। शरद पवार ने कहा- लोकमान्य पुरस्कार पहले कई प्रमुख लोगों को दिया जा चुका है। आज इन नामों की सूची में पीएम मोदी का नाम भी शामिल हो गया है। मैं पीएम मोदी को इस पुरस्कार के लिए बधाई देता हूं।  पुणे में पीएम मोदी और शरद पवार का एक साथ मंच पर आना विपक्षी पार्टियों को खटक रहा है। ये पहली बार नहीं है जब शरद पवार ने विपक्षी नेताओं से अलग राह पकड़ी हो। इससे पहले भी शरद पवार कई बार विपक्ष के खिलाफ जाकर पीएम मोदी का समर्थन कर चुके हैं। इसके अलावा, हाल ही में अजित पवार एनडीए के साथ मिल गए हैं। 
दिल्ली में केंद्र सरकार के अध्यादेश को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पहले से टकराव था। हालांकि, बाद में कांग्रेस ने फैसला किया था कि वो इस मामले में आप का समर्थन करेगी। वहीं, पिछले दिनों कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने एक बार फिर दिल्ली के अध्यादेश के पक्ष में बयानबाजी की। उन्होंने कहा था कि दिल्ली का जो दर्जा है, उस हिसाब से इस बिल को पास होना चाहिए, जिसमें कोई गलत बात नहीं है। इसके बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच एक बार फिर तकरार देखने को मिली थी।  पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह के साथ-साथ विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी पंजाब में आम आदमी पार्टी को घुसने नहीं देना चाहते हैं। 
उनको डर है कि अगर ऐसा हुआ, तो पंजाब में कांग्रेस के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े होने लगेंगे। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने तो साफ कह दिया है कि वो आम आदमी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करना चाहते, क्योंकि कई मुद्दों पर पंजाब में कांग्रेस और आप आमने-सामने हैं। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा था- मुझे यकीन है कि 2024 के संसदीय चुनावों में कांग्रेस बड़े अंतर से वापस आएगी। एक गठबंधन का नेतृत्व बीजेपी कर रही है और दूसरे का नेतृत्व कांग्रेस कर रही है। ऐसे में जनता जब अपना वोट देगी तो वह या तो बीजेपी के लिए होगा या कांग्रेस के लिए आप  का कहीं कुछ नहीं है, फिर हमें आप  के साथ गठबंधन क्यों करना चाहिए?' इसके अलावा ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता का क्या होने वाला है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -