- Back to Home »
- Politics , Suggestion / Opinion »
- अगला पीएम अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव को बनाने की I.N.D.I.A गठबंधन में उठ रही मांग...
Posted by : achhiduniya
30 August 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पीएम कैंडीडेट बनाने की मांग उठी
है। आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, अगर आप मुझसे पूछें, तो मैं चाहूंगी कि
अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनें। सीएम केजरीवाल की
प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के पक्ष में तर्क देते हुए आप प्रवक्ता ने समाचार
एजेंसी एएनआई से कहा,इतनी कमरतोड़ महंगाई में भी राष्ट्रीय राजधानी
दिल्ली में महंगाई सबसे कम है।मुफ्त पानी, मुफ्त शिक्षा, मुफ़्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, बुज़ुर्गों के लिए
मुफ़्त तीर्थ यात्रा, फिर भी सरप्लस बजट पेश किया गया है। कक्कड़ ने कहा, अरविंद केजरीवाल लगातार
लोगों के मुद्दे उठाते हैं और प्रधानमंत्री
मोदी के आगे चैलेंजर के रूप में उभरे
हैं। चाहे वो उनकी डिग्री का मामला हो या कुछ और, अरविंद केजरीवाल मुखर होकर बात रखते हैं। आप
प्रवक्ता ने कहा,प्रधानमंत्री मोदी के पास आर्थिक विजन नहीं है। यहां
मैन्युफैक्चरिंग माइनस में चली गई है। अरविंद केजरीवाल के विजन के तहत इंडिया
मैन्युफैक्चरिंग हब होगा। लाइसेंस राज खत्म होगा। व्यापारियों के लिए बिजनेस करने
के अच्छे मौके होंगे। शिक्षा इतनी अच्छी होगी कि बच्चे आविष्कार करने के बारे में
सोचेंगे। विदेशों से लोग डॉलर खर्च करके भारत में पढ़ने आएंगे।
हम एक ऐसा इंडिया
चाहते हैं। I.N.D.I.A गठबंधन की मुंबई में होने
वाली बैठक से पहले समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने एक बड़ी
मांग की है। सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा है कि मैं चाहती हूं हमारे
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीएम पद के उम्मीदवार बनें। उनमें योग्यता है कि वो
इतने बड़े प्रदेश के सीएम रहे हैं। अगर वो प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी होते हैं
तो गठबंधन और देश के विकास के लिये बेहतर होगा।
.jpg)
.jpg)
.jpg)