- Back to Home »
- Politics »
- सामूहिक बलात्कार और मणिपुर सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र की गई महिलाओ से राखी बँधवाने की हिम्मत दिखाए भाजपा..MH पूर्व CM उद्धव ठाकरे का PM मोदी पर पलटवार..
सामूहिक बलात्कार और मणिपुर सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र की गई महिलाओ से राखी बँधवाने की हिम्मत दिखाए भाजपा..MH पूर्व CM उद्धव ठाकरे का PM मोदी पर पलटवार..
Posted by : achhiduniya
07 August 2023
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, यदि आपमें हिम्मत है, तो मणिपुर में उन महिलाओं से राखी
बंधवाएं, जिन्हें सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र कर घुमाया गया था और बिलकिस बानो (2002 के गुजरात सांप्रदायिक दंगे की सामूहिक बलात्कार पीड़िता) से भी राखी
बंधवाएं। उन्होंने बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के
उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर उनकी कथित औरंगजेब की औलाद टिप्पणी को लेकर भी निशाना साधा,उद्धव ने उस
मीडिया रिपोर्ट का भी जिक्र किया जिसमें कहा गया है कि पीएम मोदी ने राष्ट्रीय
जनतांत्रिक गठबंधन के
सांसदों से कहा है कि वे मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाएं। शिवसेना
(यूबीटी) के कार्यकर्ताओं और संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, उद्धव ठाकरे ने कहा कि इंडिया गठबंधन में वे दल शामिल हैं जो लोकतंत्र और
स्वतंत्रता का गला घोंटने वालों का विरोध करती हैं। उन्होंने आगे कहा,जब प्रधानमंत्री मोदी विदेश में विदेशी नेताओं से मिलते हैं तो हमें गर्व
महसूस होता है। क्या आप उनसे इंडिया के प्रधानमंत्री के रूप में मिलते हैं या
इंडियन मुजाहिदीन के प्रधान सेवक के रूप में मिलते हैं?
ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से किए गए विपक्ष के गठबंधन की आलोचना
का हवाला दे रहे थे, जिसमें पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन का
नाम ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन से मिलता-जुलता होने के लिए उपर निशाना
साधा था और कहा था कि सिर्फ देश का नाम इस्तेमाल करने से लोग गुमराह नहीं होंगे। अन्य
दलों के नेताओं को शामिल करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए,ठाकरे ने कहा कि बीजेपी अयाराम (दल बदलुओं) की पार्टी बन गई है और वह अब अयाराम
मंदिर का निर्माण करेगी।
.jpg)
.jpg)
.jpg)