Posted by : achhiduniya 22 September 2023

दिनभर की भागदौड़ भरी जीवन शैली के चलते हम कई बार बीमारी के इन लक्षणों को नजर अंदाज कर देते है,जिसके भविष्य में बड़े गंभीर परिणाम हो सकते है। साइनसाइटिस,लो बीपी या हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति में सिर भारी महसूस करना सामान्य परेशानी है। सिर में भारीपन के साथ चक्कर आना और अस्वस्थ महसूस करने जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। ज्यादा गंभीर स्थिति में भूलने और देखने में परेशानी भी अनुभव हो सकती है। नाक से सांस लेने वाली गुहाओं में सूजन की स्थिति को साइनसाइटिस कहते हैं। उनमें किसी संक्रमण या एलर्जी के कारण सूजन आ जाती है, तो उनके भीतर डिस्चार्ज जमा होने लगता है। इससे सिर में भारीपन महसूस होता है। इस स्थिति में नाक बंद, खांसी, आंखों में जलन और कि बुखार भी हो सकता है। नजर से संबंधित परेशानी भी सिर में भारीपन महसूस 

करने का कारण हो सकती है। इससे धुंधली नजर, लाइट के प्रति संवेदनशीलता, कंपकंपी, आंखों की लाली और आंखों से पानी आना जैसे लक्षण भी सामने आ सकते हैं। ये समस्याएं जेनेटिक या फिर लाइफस्टाइल के कारण हो सकती हैं। सामान्य नजर संबंधी गड़बड़ी मायोपिया और हाइपरमेट्रोपिया हैं। नजर संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। लो बीपी के कारण हार्ट में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। आमतौर पर 90/60 mmHg से कम माप आने पर बीपी को लो मान जाता है। ब्रेन में ऑक्सीजन कम पहुंचने के कारण सिर में भारीपन, धुंधली दृष्टि, चक्कर आना और मतली जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं। 

बीपी में गिरावट अचानक स्थिति बदलने, हार्मोनल परिवर्तन, एनीमिया या संक्रमण के कारण हो सकता है। लो बीपी के मामले में पैरों को ऊंचा करके लेटने से आराम मिल सकता है। हालांकि, बहुत कम बीपी के लिए तत्काल इलाज की जरूरत होती है। ब्लड में शुगर लेवल कम होने की स्थिति को हाइपोग्लाइसीमिया कहते हैं। इसके कारण चक्कर आना, मतली, उनींदापन, धुंधली दृष्टि, ठंडा पसीना और भारी सिर जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं। यह परेशानी लंबे समय तक उपवास, तेज फिजिकल एक्टिविटी, अत्यधिक शराब पीने, डॉक्टर की सलाह के बिना डायबिटीज की दवाओं की खुराक बढ़ाने, एलोवेरा जैसे कुछ औषधीय पौधों का उपयोग करने के बाद सामने आ सकते हैं। 


हाइपोग्लाइसीमिया के लक्षण दिखाई देने पर चीनी का सेवन करना चाहिए। एक चम्मच शहद, एक जूस या एक कप पानी में एक चम्मच चीनी घोल कर पीना चाहिए। अगर आप में भी सिर में भारीपन के साथ अन्य लक्षण दिख रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। स्थिति की सही जांच के लिए डॉक्टर सीटी स्कैन, एमआरआई या ब्लड वर्क जैसे जांच करवाने को कह सकते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हिमालय में 150 साल बाद मिला नीले-बैंगनी फूलों वाला दुर्लभ पौधा, आयुर्वेद में संजीवनी से कम नहीं।@ राजस्थान के बुटाटी धाम में 22 करोड़ का घोटाला, चढ़ावे के सोने-चांदी गायब।@ असम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ तेज की लड़ाई, 472 करोड़ के ड्रग्स किए गए नष्ट।@ दिल्ली में कीचड़ के छींटे पड़ने पर शख्स की चाकू से गोदकर हत्या, पांच आरोपी पकड़े गए।@ J&K को राज्य का दर्जा दिलाने दिल्ली नहीं तो क्या ट्रंप के व्हाइट हाउस जाएं?- उमर अब्दुल्ला।@ दिल्ली में DDA की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर 72 घंटे के अंदर चलेगा बुलडोजर।@ भारत में कोरोना लौटा, आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद अलर्ट- 8 एक्िक बव केस।@ 81 घंटे बाद खत्म हुआ पुणे के मोशी हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे से 9 शव बरामद।@ लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मिलेगा एयरपोर्ट का मजा, हर प्लेटफॉर्म पर AC रूम, होटल और फूड कोर्ट, 400 करोड़ से कायाकल्प।@ बेंगलुरु में महिला से अश्लील हरकत करने वाला डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार, टॉयलेट के बहाने घर में घुसा था।@ कश्मीर के अनंतनाग में 60 मिनट में 2 बार बादल फटने से भारी तबाही, पहलगाम के होटलों में घुसा पानी, नदियां उफान।@ चेन्नई के स्कूली बच्चों को बड़ा तोहफा-कल से चलेंगी 41 स्पेशल स्कूल बसें, हर दिन लगेंगे 134 चक्कर।@ यास्तिका ने लॉर्ड्स में शतक जड़ बनाया गजब का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बन गई दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी।@ लंदन में फैमिली टाइम एंजॉय करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और दोस्तों के साथ लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ।@ UP में 35 करोड़ का महा-लक्ष्य! सी एम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण।@ नेपाल में फिर सड़कों पर जेन-जी, सरकार की नीतियों और व्यवस्था से हताश दो लोगों ने किया आत्मदाह।@ खाड़ी में गूंजे खतरे के सायरन, ईरान के इंतकाम से थर्राए बहरीन और कतर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -