- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- चल मेरी लूना का नया इलेक्ट्रिक अवतार जल्द....
Posted by : achhiduniya
22 September 2023
1972 में पेश की गई लूना महज 50 सीसी के इंजन से लैस है जो देश की पहली मोपेड थी। उस
समय इसकी कीमत महज 2000
रुपए हुआ करती थी। सोशल
मीडिया के माध्यम से कंपनी की सीईओ सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने इस बात की घोषणा
की है कि जल्द ही लूना इलेक्ट्रिक अंदाज़ में बाजार में नज़र आएगी। मोटवानी ने
ट्वीटर पर एक पोस्ट द्वारा अपने पिता की पुरानी तस्वीर और लूना की विंटेज वीडियो
को साझा किया। इस दौरान वह लिखती हैं कि ब्लास्ट फ्रॉम द पास्ट!! चल मेरी लूना और
इसके रचयिता.. मेरे पिता,
पद्मश्री अरुण फिरोदिया!
काइनेटिक ग्रीन से कुछ क्रांतिकारी और रोमांचक के लिए इस जगह को देखते रहें…आप सही
हैं…यह “ई लूना!!!” है। इस पोस्ट के द्वार कंपनी ने लूना के नए अवतार का नाम भी
तकरीबन डिसक्लोज़ कर दिया है। पोस्ट को देखें तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे “E-Luna” कहा जाएगा। इसका मतलब है कि कंपनी एक बार फिर से लूना
के नेमप्लेट को भुनाने की तैयारी में है। हालांकि पहले भी ऐसा किया जा चुका है जब
बजाज ऑटो ने भी अपने मशहूर स्कूटर (चेतक) को पुराने नेमप्लेट के साथ ही इलेक्ट्रिक
अवतार में पेश किया था।
इसी साल LML
भी अपने स्टार स्कूटर को
इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करने की तैयारी में हैं। ई लूना काइनेटिक ग्रीन एनर्जी
एंड पावर सॉल्यूशंस की ओर से पेश किया जाने वाला पहला मॉडल होने वाला है। जानकारी
के अनुसार कंपनी ने चेसिस और अन्य कंपोनेंट्स का उत्पादन भी शुरू कर दिया है जिसे
लेकर कहा जा रहा है कि शुरुआत में कंपनी प्रतिमाह 5,000 यूनिट्स का उत्पादन करने वाली है। आगे जाकर ये
उत्पादन बढ़ जाएगा।
.jpg)
.jpg)
.jpg)