- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- आदमी को लगाई सूअर की किडनी....डॉक्टर्स ने बताई.....
Posted by : achhiduniya
15 September 2023
ह्युमन बॉडी पार्ट्स मिलना बहुत ही मुश्किल काम है। इस परेशानी
से उबरने के लिए अब जानवरों के अंगों को ह्युमन बॉडी में ट्रांसप्लांट करने को
लेकर प्रयोग किया जा रहा है, जिसमें डॉक्टर्स को सफलता भी हासिल हो रही है। अमेरिका
में 103,000 से ज्यादा लोग बॉडी पार्ट्स के ट्रांसप्लांट का
इंतजार कर रहे हैं, जिनमें से 88,000 को किडनी
की जरूरत हैं। जुलाई महीने में सर्जरी को लीड करने वाले न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी
लैंगोन ट्रांसप्लांट इंस्टीट्यूट के निदेशक रॉबर्ट मोंटगोमरी ने कहा कि उन्होंने
पिछले दो महीने में काफी विश्लेषण और गहन अवलोकन किया और इससे बहुत कुछ सीखा है। अब
वह भविष्य को लेकर काफी आशावादी हैं। फ्रांस प्रेस की
खबर के मुताबिक हाल ही में अमेरिका
के सर्जनों ने सूअर की किडनी को मानव शरीर में ट्रांसप्लांट कर इसे सफल पाया है। सर्जनों
का कहना है कि मानव शरीर में प्रत्यारोपित की गई सूअर की किडनी 32 दिनों से बिल्कुल सही
काम कर रही है। अमेरिका के सर्जनों ने ब्रेन डेड घोषित एक व्यक्ति के
शरीर में सूअर की किडनी को उसके जीन में बदलाव कर प्रत्यारोपित की थी। सर्जनों ने
गुरुवार को बताया कि उन्होंने 61 दिन बाद इस प्रयोग को खत्म कर दिया है, क्योंकि
सूअर की किडनी मानव शरीर में सही से काम कर रही है।
इस सफलता के बाद डॉक्टर्स की
उम्मीदें जोनोट्रांसप्लांट के क्षेत्र में काफी बढ़ गई हैं। जब किसी जानवर के अंग
मानव शरीर में ट्रांसप्लांट किए जाते हैं तो उसे जोनोट्रांसप्लांट कहा जाता है। रिसर्च के दौरान लिए
गए टिशू के सैंपल से संकेत मिलता है कि रिजेक्शन की हल्की प्रक्रिया शुरू हुई थी
जिसके लिए इम्यूनोसप्रेशन दवा
की जरूरत थी। मानव शरीर में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सूअर को वर्जीनिया की
बायोटेक कंपनी रेविविकोर द्वारा पाले गए झुंड से लाया गया था। बता दें कि जनवरी 2022 में, यूनिवर्सिटी ऑफ
मैरीलैंड मेडिकल स्कूल के सर्जनों ने एक जिंदा मरीज पर दुनिया का पहला ट्रांसप्लांट
सूअर से मानव शरीर पर किया था। यह एक हार्ट ट्रांसप्लांट था।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)