- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- ब्रांडेड कंपनी के अंडरवियर्स से लोगों का हुआ मोह भंग चौकाने वाली वजह आई सामने...
Posted by : achhiduniya
21 September 2023
महिला हो या पुरुष हर कोई कपड़े, जूते और ब्यूटी प्रोडक्ट्स जैसी चीजें तो खरीद रहे
हैं लेकिन इनरवियर यानी अंडरवियर्स लेने से कन्नी काट रहें हैं। जिसके चलते इनरवियर्स के बड़े ब्रांड्स कंपनियों
की सेल काफी कम हो गई है। त्योहारों के दौरान शॉपिंग में कपड़ों के साथ-साथ अन्य
चीजों को बिक्री तो बढ़ी लेकिन इस बार अंडरवियर की बिक्री नहीं बढ़ी। अंडरवियर की
सेल में ये कमी हर सेगमेंट में देखने को मिली। फिर चाहे वह बच्चे हों या महिला या
फिर पुरुष। अंडरवियर्स की सेल न के बराबर रही है। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है
कि आखिर इस बार लोग अंडरवियर खरीद क्यों नहीं रहे। अंडरवियर्स की सेल्स में गिरावट
का ये भी कारण हो सकता है कि
लोगों ने बढ़ती महंगाई से चलते पैसे बचाने के लिए
अंडरवियर खरीदना बंद कर दिया हो या फिर भारत में लोग ऑनलाइन शॉपिंग को ज्यादा
विश्वास कर रहे हों क्योंकि यहां उन्हें शॉपिंग पर ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। स्थानीय
दुकानदारों का कहना है कि मल्टी ब्रांड आउटलेट उतना स्टॉक नहीं खरीद रहे जितना वो
पहले खरीदते थे। जो खरीद रहे हैं उसका भुगतान भी समय पर नहीं कर रहे। जिका असर उत्पादकों
की वर्किंग कैपिटल पर भी पड़ा है। महंगाई के चलते ज्यादातर लोगों ने अपने खर्चों
को कम करने के लिए अंडरवियर खरीदना बंद कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर
2022 की
आखिरी तिमाही में अंडरवियर के इस्तेमाल में 55 फीसदी तक की कमी आ गई। वहीं वित्त वर्ष 2023-24 की
पहली तिमाही में जॉकी का टोटल रेवेन्यू 28 प्रतिशत और वॉल्यूम वृद्धि 31 फीसदी
रही।
इस तिमाही के दौरान, मैक्रो प्रतिकूल परिस्थितियों और बाजार की स्थितियों
ने कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जिसके चलते हर साल अंडरवियर्स की खरीद में मामूली
गिरावट आई रही है। जो पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में रेवेन्यू में 7.5 फीसदी
की गिरावट और क्वांटिटी में 11.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। ऐसा माना जा रहा है
कि अगर आने वाले समय में भी अंडरवियर की बिक्री में कमी बनी रही तो ये इस बात के
संकेत हैं कि अर्थव्यवस्था डगमगा रही है। क्योंकि आम तौर पर ब्रांडेड अंडरवियर की बिक्री शहरी बाजारों में होती है। ऐसे
में इस बाजार में जब की बिक्री कम होती है तो ये इस बात का संकेत होता है कि आने वाले
समय में बाजार को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)