Posted by : achhiduniya 02 September 2023

मुंबई में चाल रही बैठक के बाद सूत्रों के मुताबिक 5 में से 3 दलों से शुरुआती स्तर पर बातचीत भी हो चुकी है। इंडिया गठबंधन की बैठक में इनके प्रस्ताव रखे जाएंगे। इन 5 दलों का लोकसभा के 50 सीटों पर सीधा असर है। 50 में से अधिकांश सीटें अभी बीजेपी के पास है। इनमें मायावती की पार्टी बीएसपी, बादल की पार्टी अकाली दल, चौटाला की पार्टी इनेलो, अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ और राजू शेट्टी की पार्टी शेतकारी संगठन के इंडिया गठबंधन में आने की अटकलें हैं। मायावती 2024 में किसी के साथ गठबंधन नहीं करने की बात कह चुकी है, लेकिन कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि मायावती से बातचीत चल रही है। हालांकि, बातचीत शुरुआती स्टेज में ही है। 
मायावती केंद्र की मनमोहन सरकार को बाहर से समर्थन दे चुकी है।मायावती की पार्टी बीएसपी अभी यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और पंजाब में प्रभावी हैं। कांग्रेस मायावती को साधकर इन राज्यों में भी अपनी जीत की राह आसान करना चाहती हैसुखबीर बादल की पार्टी पंजाब की राजनीति में सक्रिय है। पहले यह एनडीए गठबंधन का हिस्सा था, लेकिन 2020 में बादल ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया। अकाली दल के नीतीश कुमार से संपर्क में होने की बात कही जा रही है। 


ओम प्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल हरियाणा की राजनीति में सक्रिय है। विपक्षी मोर्चे का पहला बिगुल इनेलो के मंच से ही फूंका गया था, लेकिन कांग्रेस की वजह से ओम प्रकाश चौटाला इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं हो पा रहे थे।  महाराष्ट्र में किसानों की राजनीति करने वाले राजू शेट्टी कभी एनडीए गठबंधन का हिस्सा थे, लेकिन इन दिनों शरद पवार और उद्धव के संपर्क में हैं। हाल ही में राजू शेट्टी ने बीजेपी पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया था।सूत्रों के मुताबिक मुंबई की मीटिंग में राजू शेट्टी को शामिल कराकर विपक्ष मनोवैज्ञानिक बढ़त लेने की कोशिश में है। 

राजू शेट्टी लोकसभा के सांसद रह चुके हैं उन्होंने 2004 में अपनी पार्टी स्वाभिमानी शेतकारी का गठन किया था। लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ असम में राजनीति करती है। नीतीश कुमार शुरुआत में ही एआईयूडीएफ को इंडिया गठबंधन में शामिल करना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने वीटो लगा दिया था। अजमल गठबंधन में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार से मिले भी थे। कांग्रेस अब अजमल को इंडिया गठबंधन में लेने पर विचार कर रही है। अजमल की पार्टी ने हाल ही में इंडिया गठबंधन को नैतिक समर्थन देने का ऐलान भी किया था।  


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ भारतीय टैंकरों से नहीं ले रहे टोल', होर्मुज को लेकर ईरान ने इंडिया को दिया बड़ा भरोसा।@ मुसलमानों को गाय-भैंस समझती हैं ममता बनर्जी, दूध निकालकर फेंक देती हैं, ओवैसी से खास बातचीत।@ बिहार से गुजरात आना-जाना होगा आसान, पटना से अहमदाबाद के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात।@ जब नाक के नीचे माफिया राज है, तो राज्य सरकार है ही क्यों? चंबल में अवैध उत्खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त।@ वन्यजीवों के लिए वरदान बना दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे, बिना किसी खतरे के जंगल में घूम रहे हैं जानवर।@ बंगाल SIR में हटाए गए वोटरों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत ने सुनवाई से किया इनकार।@ 19 राज्य और केंद्र मेरे खिलाफ', बंगाल चुनाव में CM ममता ने खेला अकेली vs सिस्टम का दांव!।@ हिमाचल के चंबा में भयानक लैंडस्लाइड, चंद सेकंड में दरक गई पहाड़ी बघेईगढ़- चांजू सड़क बंद।@ हम आने वाले चुनाव की आंधी से अंधे नहीं हो सकते,पश्चिम बंगाल SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त़ टिप्पाणी।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, बागपत-मुजफ्फरनगर समेत 6 जिलों को मिलेगी सुपरफास्ट रफ्तार।@ मयूरभंज में स्कूल का खाना खाने से 100 छात्र बीमार, उल्टी-दस्त से परेशान बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती।@ दिल्ली दंगा मामला-आरोपी उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका,ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग।@ नोएडा में भड़के मजदूर, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसा।@ लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, लैंड फॉर जॉब केस में FIR रद्द करने की याचिका ठुकराई।@ महिला आरक्षण तो बहाना है, मोदी सरकार को परिसीमन कराना है, सोनिया गांधी का आरोप।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -