Posted by : achhiduniya 19 October 2023

अनचाहे गर्भ से मुक्ति के लिए या बच्चों में अंतर रखने के लिए पुरुषों के लिए आज तक कंडोम सबसे आसान और अच्छा विकल्प माना जाता था,लेकिन वैज्ञानिकों के 7 साल के अथक प्रयासों व शोध से प्रेग्नेंसी रोकने पुरुष गर्भ निरोधक इंजेक्शन का  सफलतापूर्वक परीक्षण करने में आईसीएमआर ने कामयाबी हासिल की इस गर्भ निरोधक इंजेक्शन को  इंडियन कौन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने अपनी रिसर्च के बाद पास किया। खास बात ये है कि इस इंजेक्शन को लेना आसान है और ये काफी प्रभावी है। आईसीएमआर की इस रिसर्च की मानें तो ये इंजेक्शन प्रेगनेंसी को रोकने में 99% तक प्रभावी है।  इसके अलावा भी इसे लेकर आईसीएमआर की रिपोर्ट में 
काफी कुछ है। पुरुष गर्भ निरोधक रिवर्सिबल इनहिबिशन ऑफ स्पर्म [RISUG] का सफलतापूर्वक परीक्षण करने में आईसीएमआर को 7 साल लग गए।  आईसीएमआर ने इसके रिसर्च के लिए 303 स्वस्थ शादीशुदा पुरुष को ये इंजेक्शन दिया और 7 साल के फॉलोअप के बाद ये निष्कर्ष निकाला। दरअसल, ये इंजेक्शन नॉन हार्मोनल इंजेक्टेबल गर्भनिरोधक है। ये रिवर्सिबल इनहिबिशन ऑफ स्पर्म (RISUG) सुरक्षित और प्रभावकारी है। इस रिसर्च को इंटरनेशनल ओपन एक्सेस जर्नल एंड्रोलॉजी में प्रकाशित किया गया है।
अध्ययन से पता चला है कि प्रेगनेंसी रोकने में ये इंजेक्शन लगभग 99.02% तक प्रभावी रहा। खास बात ये थे कि एक भी मामले में प्रेगनेंसी की बात सामने नहीं आई। न ही लोगों को कोई भी साइड इफेक्ट हुआ। इसके अलावा यह कान्ट्रासेप्टिव 13 साल तक काम कर सकता है यानी कि एक बार इंजेक्शन लगवाने के बाद ये 13 साल तक काम करता रहेगा। हर टेस्टिकल में स्पर्म डक्ट होता है और यहीं से पेनिस तक स्पर्म पहुंचता है। इस इंजेक्शन को स्पर्म डक्ट में इंजेक्ट किया जाता है। RISUG को एक के बाद एक, दोनों स्पर्म डक्ट्स में इंजेक्ट किया जाता है। इंजेक्शन वाली जगह पर लोकल एनेस्थीसिया दिया जाता है। इंजेक्शन लगने के बाद पॉजिटिव चार्ज वाले स्पर्म, डक्ट की दीवारों से चिपक जाते हैं। जब ये निगेटिव चार्ज्ड स्पर्म के संपर्क में आता है तो नष्ट हो जाता है। इससे ये अंडे को फर्टिलाइज नहीं कर पाता और प्रेगनेंसी को रोका जाता सकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ रावलपिंडी में 5 दिनों का महा-बंद-अमेरिका-ईरान वार्ता की सुरक्षा के नाम पर अंतिम संस्कार भी नहीं करने दिया। @ होर्मुज में हमले के शिकार जहाजों पर 22 भारतीय सवार, नाविकों की सुरक्षा पर सरकार ने दिया अपडेट।@ तमिलनाडु में 85.13 फीसदी मतदान, वोटिंग में दिखा जबरदस्त उत्साह।@ बंगाल और तमिलनाडु में बन गया रिकॉर्ड, आजादी के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा मतदान-CEC ज्ञानेश कुमार।@ उत्तराखंड के चंबा-कोटी रोड पर बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत।@ भारत-जर्मनी संबंधों में नया अध्याय, राजनाथ सिंह ने दिया रक्षा तकनीक के साझा विकास का न्योता।@ क्लीनिकों के लिए नए मानक तय-डॉक्टर का कमरा 70 वर्ग फुट से कम नहीं, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टाफ पर भी सख्त नियम।@ प्रदूषण में पूरी दुनिया में लाहौर पहले नंबर पर और काठमांडू दूसरे पर, नेपाल में एयर इमरजेंसी जैसे हालात।@ जापान में विमानों के अंदर पावर बैंक के इस्तेमाल पर बैन, पकड़े गए तो होगी सजा।@ ट्रंप की नाकेबंदी में सेंध! रोक के बावजूद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से निकाला 1 करोड़ बैरल से ज्यादा तेल।@ 145 करोड़ के घोटाले मामले में ED ने की 12 ठिकानों पर रेड, बैंक और पंचकूला नगर निगम की साजिश का खुलासा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -