- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- घर पर बनाएं ईको फ़्रेंडली ग्रीन समोसा जाने विधी...
Posted by : achhiduniya
19 October 2023
आज तक आपने
समोसे तो बहुत खाए होंगे जैसे आलू का समोसा,मटर का समोसा,लेकिन आज हम बात कर रहे है ईको
फ़्रेंडली ग्रीन समोसा यानि सेहत के लिए स्वास्थ्य वर्धक समोसे
की। अब शुरू करते है समोसा बनाने
में मैदा महत्वपूर्ण है पेस्ट्री आटा बनाने के लिए इसकी
आवश्यकता होती है, जो उन्हें उनकी स्पेशल कुरकुरी बनावट
देता है। घर पर ग्रीन समोसे को बनाने के लिए अच्छे गुणवत्ता वाले
मैदे का इस्तेमाल करना चाहिए। समोसे का
टेस्ट तभी अच्छा लगता है जब उसकी फिलिंग मसालेदार हो और इसके लिए हमें सभी
जरूरी
मसालों की जरूरत होती है। इनके बिना, समोसे का टेस्ट फीका और उबाऊ होगा।
अपनी पेंट्री में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा
पाउडर, धनिया पाउडर आदि जैसे मसाले रखें। समोसे का ग्रीन कलर पालक से आता है। आटा
तैयार करते समय इसे मैदा के साथ मिलाया जाता है। कलर के साथ-साथ यह समोसे को बेहतर
टेस्ट भी देता है। रेगुलर आलू की बजाय, इनमें पनीर भरा जाता है। पनीर को
टुकड़ों में तोड़ लीजिए और प्याज, हरी मिर्च और सभी मसालों के साथ मिला
दीजिए।
.jpg)
.jpg)
.jpg)