- Back to Home »
- Discussion , Lifestyle / GreatAchievers »
- बैचलर्स को रिलेशन टिप दी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने
Posted by : achhiduniya
27 October 2023
भारत को 3 आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी एक इवेंट में बैचलर्स को सलाह देते नजर आए। वह उन लड़कों को एक
खास संदेश देते हैं, जो सोचते हैं कि मेरी वाली अलग है। शादी और प्यार के बारे में एक इवेंट में बोलते हुए एमएस
धोनी ने कहा कि इसलिए, अगर आपको कोई ऐसा मिले, जिससे
आप वास्तव में खुश हैं तो कृपया शादी कर लें। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर
काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं।
पूर्व कप्तान ने आगे कहा कि यहां मौजूद सभी कुंवारे लोगों, जिनकी
कोई गर्लफ्रेंड है, मैं आपकी इस गलतफहमी को दूर करना चाहता
हूं। यह कभी मत सोचो कि मेरी वाली अलग है। एमएस धोनी
की इस सलाह पर सभी हंसने लगे। एक्स पर वीडियो वायरल होने के बाद इस पर मीम्स और
कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई। सोशल मीडिया यूजर्स कॉमेंट कर एमएस धोनी की सलाह पर मजेदार
जवाब दे रहे हैं।

