- Back to Home »
- Politics »
- चुनावी बिगुल फूंका चुनाव आयोग ने पाँच राज्यों के तारीखों का ऐलान....
Posted by : achhiduniya
09 October 2023
देश में एक तरफ राजनैतिक
दल एक दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे है,वहीं आरोप प्रत्यारोप लगाकर वोटरों को उनकी असलियत
बताने का एड़ीचोटी का जोर लगा रहें है। कई राजनैतिक दल वापसी के लिए तो कोई बने रहने
के लिए रेवड़ी कल्चर का उपयोग कर लुभावने ऑफर बिजली मुफ़्त,सस्ता सिलेंडर,किसान कर्ज
माफ,लाड़ली बहन योजना,पुरानी पेंशन लागू के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध करने का आश्वासन दे रहें है।
चुनाव आयोग द्वारा चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद अब इन उम्मीदवारों को वोटरों के हाथ
पैर जोड़ने पर मजबूर कर दिया है। पांचों राज्यों में 7 से 30 नवंबर तक विधानसभा
चुनाव होंगे, मध्य प्रदेश
में 17 नवंबर को एक ही चरण
में मतदान होंगे। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। राजस्थान में 23 नवंबर,
मिजोरम में 7
नवंबर को चुनाव
होगा। तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले
जाएंगे। 3 दिसंबर को वोटों की
गिनती होगी। राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों के लिए 23 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी। मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनाव के
लिए 17 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। आयोग के मुताबिक
मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी और नामांकन की
आखिरी तारीख 30 अक्टूबर होगी। तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा तथा तीन दिसंबर को
मतगणना होगी।
राज्य विधानसभा चुनाव के लिए तीन नवंबर को अधिसूचना जारी होगी तथा 10 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। तेलंगाना में नामांकन पत्रों की
छानबीन 13 नवंबर को की जाएगी तथा 15 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। छत्तीसगढ़
में दो चरणों में चुनाव होगा बाकी सभी चार राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग होगी।
पांच राज्यों में 16 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग
करेंगे। जिनमें 8 करोड़ से ज्यादा पुरुष मतदाता और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं। 60 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे। पाचों
चुनावी राज्यों में 679 विधानसभा सीटें हैं। सभी राज्यों में
महिलाओं का वोट प्रतिशत पहले से बढ़ा है। वोटर लिस्ट 17 अक्टूबर को जारी की जाएगी, 23 अक्टूबर तक इसमें सुधार किया जा सकेगा।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)