- Back to Home »
- Politics »
- कुत्तों से ज्यादा देश में ED घूम रही है,ED-CBI का डर दिखाने वाली भाजपा को एक दिन सब भुगतना पड़ेगा...मल्लिकार्जुन खरगे
कुत्तों से ज्यादा देश में ED घूम रही है,ED-CBI का डर दिखाने वाली भाजपा को एक दिन सब भुगतना पड़ेगा...मल्लिकार्जुन खरगे
Posted by : achhiduniya
28 October 2023
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने एएनआई से बात करते हुए कहा,बीजेपी सीएम अशोक गहलोत का चुनाव खराब करना चाहती है। बीजेपी कांग्रेस
नेताओं का मनोबल गिराना और उन्हें डराना चाहती है। वे हमेशा ऐसा ही करते हैं, लेकिन हम डरेंगे नहीं डटकर लड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने
आगे कहा,हम 50 साल से राजनीति में हैं, आज तक कभी चुनाव के समय ईडी और आईटी की छापेमारी नहीं हुई। आज
बीजेपी सीएम को डराने के लिए ऐसा कर रही है, एक दिन
बीजेपी भी भुगतना पड़ेगा। इससे चंद लोग डर सकते हैं, लेकिन
हमारे
लोग डरने वाले नहीं हैं। सीएम गहलोत, राजस्थान
सरकार के मंत्री और कार्यकर्ता डटकर इसका मुकाबला करेंगे। दरअसल ईडी ने
विदेशी मुद्रा उल्लंघन (फेमा) के तहत सीएम अशोक गहलोत के बेटे को समन जारी कर
पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने राजस्थान
कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर छापेमारी की। इसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र की बीजेपी
सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने केंद्र सरकार पर गुंडागर्दी करने और जांच
एजेंसियों के माध्यम से आतंक पैदा करने का आरोप लगाया था। राजस्थान के सीएम अशोक
गहलोत ने शुक्रवार (27 अक्टूबर) को केंद्र सरकार पर हमला
बोलते हुए कहा था,ये दुर्भाग्य की बात है कि एक
चुनावी राज्य के मुख्यमंत्री को कहना पड़े कि इस देश में ईडी कुत्तों से ज्यादा
घूम रही है। 76 साल से कांग्रेस ने देश को एक करके रखा।

