- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- शारीरिक फिटनेस का नया तरीका एक्सरसाइज स्नैकिंग वर्कआउट जाने क्या है खास....?
Posted by : achhiduniya
23 November 2023
आजकल
लाइफस्टाइल इतनी बिजी हो गई है कि वर्कआउट करना हर किसी के लिए पॉसिबल नहीं है।
ऐसे में दिन में कई बार छोट-छोटे वर्कआउट्स कर खुद को फिट रख सकते हैं। इसके लिए
किसी एक समय की जरूरत भी नहीं होती है। यह इतना सिंपल तरीका है कि इसे आप घर, ऑफिस या कहीं भी छोटी सी जगह में
भी कर सकते हैं। इसमें न तो आपको पसीना
बहाना है और ना ही ज्यादा मेहनत करनी है। दिन भर की भाग दौड़ में आप एक्सराइज करने के लिए एक
निश्चित समय तय नहीं कर पा रहे हैं तो एक्सरसाइज
स्नैकिंग आपके लिए परफेक्ट हो
सकता है। यह ठीक उसी तरह है जैसे दिन में एक साथ ज्यादा खाना न खा पाने वाले
थोड़ा-थोड़ा कुछ न कुछ खाते रहते हैं। यह एक तरह का मिनी वर्कआउट भी कहा जा सकता
है। जिसे दिन में कई बार कुछ मिनट्स के लिए कर सकते हैं। 5-10 मिनट की एक्सरसाइज स्नैकिंग भी
बेहद फायदेमंद हो सकती है। रिसर्च के मुताबिक, एक्सरसाइज स्नैकिंग वर्कआउट का
इतना अच्छा ऑप्शन है कि दिल और पेट की सेहत को दुरुस्त रखने का काम करता है।
इससे
डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई
बार 10 मिनट
की एक्सरसाइज स्नैकिंग भी 30 मिनट
के वर्कआउट से बेहतर हो सकती है। एक्सरसाइज स्नैकिंग में क्या-क्या कर सकते हैं:- सीढ़ी चढ़ना-उतरना। थोड़े-थोड़े समय पर तेजी से चलना। काम के बीच 5-5 मिनट तक चलना। यह उन लोगों के लिए
अच्छा माना जाता है, जो
समय की कमी से अपने फिटनेस पर फोकस नहीं कर पाते हैं।
.jpg)

.jpg)
.jpg)