- Back to Home »
- Politics »
- I.N.D.I.A गठबंधन का अखिलेश यादव ने क्रिया-कर्म कर दिया है, अंतिम संस्कार अरविंद केजरीवाल कर देंगे…. कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम
I.N.D.I.A गठबंधन का अखिलेश यादव ने क्रिया-कर्म कर दिया है, अंतिम संस्कार अरविंद केजरीवाल कर देंगे…. कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम
Posted by : achhiduniya
22 November 2023
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सब रीजनल
पार्टियों के नेता अगर कांग्रेस के नेतृत्व को स्वीकार कर कांग्रेस के किसी नेता
को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ेंगे तो मोदी को हराया जा सकता है, नहीं तो इस देश में मोदी को हराना बहुत मुश्किल है। आचार्य
प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 2024 का चुनाव
देश का चुनाव है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो रहा है। 22 जनवरी को उसका उद्घाटन है और 19 फरवरी को हम कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करने जा रहे हैं। जब
उनसे पूछा गया कि क्या आप
कल्कि मंदिर का शिलान्यास कर पीएम मोदी को चुनौती दे रहे
हैं तो उन्होंने कहा कि यह एक संयोग है, कोई प्रयोग
नहीं है। संभल में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अखिलेश यादव ने गठबंधन का
क्रिया-कर्म कर दिया है,अब इसका
अंतिम संस्कार अरविंद केजरीवाल कर देंगे,लेकिन कोई अखिलेश यादव से पूछे कि जब
बीजेपी और कांग्रेस एक हैं तो आप इस गठबंधन में क्या कर रहे हैं। क्यों इसमें रहना
चाहते हैं। आचार्य
प्रमोद कृष्ण ने कहा कि कुछ नेता कांग्रेस में ऐसे हैं जो कांग्रेस को महात्मा
गांधी, पंडित
नेहरू और राजीव गांधी की विचारधारा से हटकर मार्क्सवाद और वामपंथ के रास्ते पर
डालना चाहते हैं वो नेता राम विरोधी हैं। कांग्रेस राम विरोधी नहीं है।
कांग्रेस
सनातन विरोधी हो ही नहीं सकती। क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम की हार पर
उन्होंने कहा कि खेल में कभी-कभी हार भी जाते हैं। यही टीम कप भी जीत कर लाती है।
हम अपने देश की टीम के साथ हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि
अखिलेश यादव कन्फ्यूज हो गए हैं। अखिलेश यादव ने I.N.D.I.A गठबंधन में पलीता लगाने का जो काम किया
है,उसके लिए उन्हें माफ नहीं किया जा सकता है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)