- Back to Home »
- Discussion »
- तीनों सेनाओं के सभी कर्मियों का चिकित्सा उपचार उच्चतम स्तर का हो... महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने कही बात
तीनों सेनाओं के सभी कर्मियों का चिकित्सा उपचार उच्चतम स्तर का हो... महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने कही बात
Posted by : achhiduniya
02 December 2023
नई दिल्ली:- भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने पुणे में सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रपति ध्वज
प्रदान किया। उन्होंने वस्तुतःकम्प्यूटेशनल मेडिसिन के लिए सशस्त्र बल केंद्र 'प्रज्ञा' का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति
ने कहा कि एएफएमसी ने चिकित्सा शिक्षा में उच्चतम मानक वाले संस्थान के रूप में
ख्याति अर्जित की है। इस संस्थान के स्नातकों ने युद्ध, उग्रवाद विरोधी अभियानों, प्राकृतिक आपदाओं और महामारी का सामना करने में, घर पर और हमारी राष्ट्रीय सीमाओं के बाहर अपनी
समर्पित सेवा के
माध्यम से देश को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रपति को यह जानकर
खुशी हुई कि एएफएमसी से स्नातक करने वाली कई महिला कैडेटों ने सशस्त्र बल चिकित्सा
के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उच्च पदों पर कार्य किया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि उनसे प्रेरणा लेकर अधिक महिलाएं सशस्त्र बलों में अपना
करियर चुनेंगी। राष्ट्रपति ने कहा कि आज हम चिकित्सा के क्षेत्र में
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रिसिजन मेडिसिन, 3डी प्रिंटिंग, टेलीमेडिसिन और अन्य
तकनीकों का उपयोग देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएँ
सैनिकों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य और युद्ध के लिए हमेशा तैयार रखने में महत्वपूर्ण
योगदान देती हैं। इसलिए, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि
हमारी तीनों सेनाओं के सभी कर्मियों का चिकित्सा उपचार उच्चतम स्तर का हो।
उन्होंने एएफएमसी की टीम से चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान पर जोर देने और
नवीनतम तकनीक का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास जताया कि एएफएमसी की
टीम अपने सभी कार्यों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करती रहेगी।
.jpg)
.jpg)