- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- चूहों ने कर दिया नाक में दम तो घर से बाहर निकालने उठाए ये कदम...?
Posted by : achhiduniya
04 December 2023
पिंजरा
और चूहे मारने वाली दवाइयां असर नहीं कर रहीं, तो घबराए नहीं
यहां दिए कुछ उपाय बेहद
आसान है जो शर्तिया काम आएंगे। आप
चूहों को मारना चाहते हैं तो आलू के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू को सुखाकर
और पीसकर आलू का पाउडर बना सकते हैं। आलू के पाउडर को चूहों के
ठिकानों पर रखें। जब चूहे इस पाउडर को खाएंगे तो मरने लगेंगे। पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल भी चूहों को मारने वाला
साबित होता है। इस तेल को किचन के कोनों पर और चूहों के घूमने की जगह पर छिड़क
सकते हैं। चूहों को
लौंग की दुर्गंध भी अच्छी नहीं लगती
है,ऐसे में लौंग को कूटकर या पानी में मिलाकर चूहों के बिलों पर छिड़कें। अगर घर
में चूहे यहां-वहां अक्सर ही घूमते नजर आते हैं तो लौंग का पानी सीधा चूहों पर ही
छिड़का जा सकता है। काली मिर्च भी चूहों को भगाने का अच्छा नुस्खा साबित होती है। आप
काली मिर्च को पीसकर चूहों के ठिकानों पर छिड़क सकते हैं। इसके
अलावा किसी स्प्रे बोतल में काली मिर्च को पानी में मिलाकर डालें और इस पानी को
चूहों के बिलों में छिड़कें। चूहे भागने लगेंगे। चूहों को प्याज और लहसुन से आने
वाली दुर्गंध बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)