- Back to Home »
- Politics , Suggestion / Opinion »
- राहुल की भारत न्याय यात्रा किसी मनोरंजन से कम नहीं, गृह मंत्री अनिल विज
Posted by : achhiduniya
27 December 2023
कांग्रेस
के महासचिव के.सी.वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा,अखिल
भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मणिपुर से मुंबई तक 14 जनवरी
से 20 मार्च तक भारत न्याय यात्रा आयोजित
करने का निर्णय किया है। इस यात्रा में देश की महिलाओं,युवाओं
और वंचित समुदाय के लोगों से बातचीत की जाएगी। भारत न्याय यात्रा ज्यादातर
बस से होगी लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में
सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि पार्टी नेता राहुल गांधी को पूर्व से
पश्चिम तक 21 दिसंबर से दूसरे चरण की
यात्रा करनी
चाहिए, जिसके बाद इस यात्रा की घोषणा
की गई है। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी और इस दौरान 14 राज्यों
और 85 जिलों में छह हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जाएगी।
इसे लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने
राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि इस यात्रा से कुछ नहीं निकलेगा।
अनिल विज ने कहा,न तो उनकी (राहुल गांधी) पहली
यात्रा करने से कोई पत्ता हिला और न ही इस यात्रा से कुछ निकलेगा। हां, मनोरंजन
के लिए ठीक है, वे काफी कुछ करते रहते हैं।
वे
कभी सब्जी बोने लगते हैं, कभी पहलवानों के साथ कुश्ती
करते हैं। वे वैकल्पिक काम ढूंढ रहे हैं क्योंकि राजनीति में उनका करियर चौपट हो
गया है। बता दें कि भारत न्याय यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम,मेघालय,पश्चिम
बंगाल,बिहार,झारखंड,ओडिशा,छत्तीसगढ़,उत्तर
प्रदेश,मध्य प्रदेश, राजस्थान
और गुजरात और राजस्थान से होकर गुजरेगी और 6,200 किलोमीटर
की दूरी तय करेगी।