Posted by : achhiduniya 04 December 2023

कई बार दोस्ती फ्रेंडशिप में सामने वाला दोस्त कुछ ऐसी बातें कह देता है जो आपको शायद ना पसंद आती हों लेकिन आप सह लेते हैं। मगर कुछ ऐसी चीजें और बातें हैं जिन्हें दोस्ती में भी नहीं सहना चाहिए। जैसे कोई कभी नेगेटिव बात बार-बार आपसे कहकर आपका मनोबल तोड़ने की कोशिश या फिर आपके सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो ऐसी बातों और दोस्तों से दूरी बनाना जरूरी हो जाता है। रिश्ते दोनों तरफ से निभाए जाते हैं और दोस्ती का रिश्ता भी इसी श्रेणी में आता है। किसी दोस्ती को निभाने का काम एक अकेले आपके सिर पर नहीं हो सकता है। जितने एफर्ट आप डालते हैं जरूरी नहीं कि आपका दोस्त भी उतने ही एफर्ट्स डाले लेकिन कम से कम उसकी ओर से सच्ची कोशिश तो होनी ही चाहिए।  चाहे कोई आपका कितना ही अच्छा दोस्त क्यों ना हो उसे 
आपका विश्वास बार-बार नहीं तोड़ना चाहिए।  विश्वास ऐसी चीज है जो एकबार टूटता है तो दोबारा जुड़ने का नाम नहीं लेता। ऐसे में बार-बार विश्वास तोड़ने वाला व्यक्ति एक अच्छा दोस्त कभी नहीं हो सकता। आपकी एक बात गलत हो सकती है, दो बातें गलत हो सकती हैं या तीन बातें गलत हो सकती हैं,लेकिन आपकी हर बात गलत नहीं हो सकती। अगर आपका दोस्त आपकी हर बात काटता है, सिर्फ अपनी कही बात सही समझता है तो इसका मतलब है कि वह आपके आइडिया या व्यूज की वैल्यू नहीं करता है।  आपको ऐसे दोस्त चुनने चाहिए जिनसे आप अपने विचारों को बांट सकें और डिस्कस कर सकें। व्यक्ति चाहे हमसे छोटा हो या फिर बड़ा, उसके प्रति मन में सम्मान की भावना होना जरूरी है।  अगर दोस्ती के नाम पर आपका दोस्त हर बात पर आपको तंज कसता है, आपको कमतर दिखाने की कोशिश करता है और आपका सम्मान नहीं करता है तो जरूरी है कि आप उसे कह दें कि दोस्ती में आपसी सम्मान होना जरूरी है। 

झूठ बोलने की आदत ऐसी है जो किसी भी हंसते-खिलते रिश्ते को भी खराब कर सकती है और यह तो फिर भी दोस्ती का रिश्ता है,जिसकी नींव ही सच्चाई होती है। आपका दोस्त अगर आपसे हर छोटी-बड़ी बात को लेकर झूठ बोलता है तो आपको उससे इस मसले पर सीधेतौर पर बात करनी चाहिए। उसे बताना चाहिए कि उसका झूठ बोलना आप दोनों की दोस्ती में अड़चने ला रहा है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -