Posted by : achhiduniya 15 January 2024

झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को प्रधानमंत्री देश के 5000 स्थानों पर नए एक करोड़ से अधिक नए मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर कहा कि बंगाल में डेमोक्रेसी समाप्त हो चुकी है। कम्युनिस्ट के समय से ही होता आया है। ये कोई नई घटना नहीं है। कोई भी चुनाव वहां बिना हिंसा और मर्डर के नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से ममता बनर्जी आई हैं, तब से बढ़ोत्तरी हुई। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी शांत रहकर अपराधियों का बचाव करती है। इस पर इंडिया गठबंधन के लोग कुछ 
नहीं बोलते और राहुल गांधी घूम-घूमकर देश में कहते हैं कि डेमोक्रेसी खतरे में है। राहुल गांधी को वास्तव में बंगाल में डेमोक्रेसी बचाने की जरूरत हैजहां लोग खुलकर मतदान भी नहीं कर सकते हैं। गौरतलब है कि झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमो नव मतदाता अभियान का शुभारंभ रविवार को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज जिले के स्थानीय परिषद में टोल फ्री नंबर जारी कर की। इस दोरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़े न्याय यात्रा पर निशाना साथा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र के बचाव के लिए नहीं अपनी मानसिक सेहत ठीक करने के लिए देश का भ्रमण कर रहे हैं। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, इसको लेकर राज्य में 50 लाख नए मतदाता बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री के इस अभियान से झारखंड में यह प्रयास है कि 81 विधानसभा में तीन लाख नए मतदाता जुड़े।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -