Posted by : achhiduniya 25 January 2024

जिस वर्ष भी चुनाव होते हैं उस साल सरकार की ओर से अंतरिम बजट पेश किया जाता है। इसमें मुख्यतौर पर सरकार की जमा और प्राप्तियों का ब्यौरा होता है। साथ ही सरकार की चल रही योजनाओं के लिए बजट आवंटन किया जाता है। चुनाव के बाद नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट जुलाई में पेश किया जाता है। वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बजट के अंतिम चरण में होने वाली हलवा समारोह बुधवार को सपन्न हुई। इस समारोह में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हुईं। हलवा समारोह हर वर्ष बजट की तैयारी करीब-करीब पूर्ण होने पर  दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में आयोजित किया जाता है। इसमें वित्त मंत्रालय के बड़े 
अधिकारी और कर्मचारी शामिल होते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा इसमें वित्त राज्य मंत्री भागवत के कराड भी मौजूद थे। समारोह में वित्त और व्यय सचिव डॉ.टी.वी.सोमनाथन, आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ, दीपम (निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग) सचिव तुहिन कांत पांडेय और राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा मौजूद थे। इसके अलावा,केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन नितिन गुप्ता, केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल और अपर सचिव (बजट) आशीष वच्छानी के अलावा बजट की तैयारी और संकलन प्रक्रिया में शामिल वित्त मंत्रालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से 1 फरवरी को वित्त वर्ष
2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का छठा बजट होगा। अंतरिम बजट होने के कारण इसमें सरकार द्वारा किसी बड़े ऐलान की संभावना कम है। इस बार भी बजट डिजीटल रूप में ही पेश किया जाएगा, जिसे आप संसद में एक फरवरी,2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण पूरा होने के बाद यूनियन बजट मोबाइल ऐप या डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडिया बजट डॉट गॉव डॉट इन वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 15 हजार पत्नी को देते रहिए और खुश रहिए,सुप्रीम कोर्ट ने तलाक मांग रहे पति को दी सलाह।@ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो मई में करेंगे भारत का दौरा, टैरिफ नीतियो पर दोनों देशों में होगी बात।@ वृंदावन में बड़ा हादसा-यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, 10 लोगों की मौत, कई और लापता।@ गाजियाबाद में 4 वर्षीय बच्ची के रेप-मर्डर पर SC सख्त, हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी, कमिश्नर-SSP तलब।@ गाजियाबाद में 4 वर्षीय बच्ची के रेप-मर्डर पर SC सख्त, हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी, कमिश्नर-SSP तलब।@ बंगाल में नकली मजिस्ट्रेट बनकर घूम रहे थे 7 लोग, चुनाव आयोग को पता चला तो हुआ एक्शन।@ रूस-यूक्रेन युद्ध में जबरन भर्ती भारतीयों के परिजनों की SC से गुहार, केंद्र और MEA को नोटिस जारी।@ BJP Manifesto- 6 महीने में UCC , किसानों को 9 हजार और युवाओं-महिलाओं को 3 हजार, BJP के बंगाल की जनता से बड़े वादे।@ जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, पद से हटाने के लिए चल रही महाभियोग की प्रक्रिया।@ पवन खेड़ा को 1 हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत मिली, हिमंता सरमा की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप।@ 900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल गिरफ्तार, राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन।@ कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर पद पर प्रमोशन की मंजूरी, AFT ने रिटायरमेंट पर लगाई थी रोक।@ ईरान गैस संकट के बीच भारत का पावर प्लान, कोयला और थर्मल सेक्टर पर जोर।@ झारखंड में साइबर ठगी होने पर अब मिलेगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 1 महीने का अल्टीमेटम।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -