Posted by : achhiduniya 23 March 2024

भारत के लोग कई विकसित देशों से काफी सस्ती दर पर तेज इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, हालांकि अब यह तस्वीर बदलती दिख सकती है। देश के 79.6 करोड़ स्मार्टफोन्स में से 17 फीसदी यानी लगभग 13.4 मिलियन 5जी डिवाइस हैं। भारत के लोग इंटरनेट का जबरदस्त यूज करते हैं। यही वजह है कि मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियां तेजी से 5जी डिवाइस बना रही हैं। पिछले पांच साल की तुलना में डेटा इस्तेमाल की सालाना बढ़ोतरी 26 प्रतिशत रही है। 2023 में कुल डेटा ट्रैफिक में 5जी का हिस्सा 15 प्रतिशत रहा। नोकिया मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें बताया गया है कि भारत में 4जी के मुकाबले 5जी डेटा की खपत चार 
गुना ज्यादा है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि भारत के लोग इंटरनेट चलाने के मामले में बाकी दुनिया से काफी आगे हैं। रिपोर्ट बताती है कि आज के समय में लोग 5जी टेक्नोलॉजी को तेजी से अपना रहे हैं, जिसके चलते विभिन्न दूरसंचार सर्किलों में 5जी ट्रैफिक में काफी तेजी आ रही है। मेट्रो सर्किल में भी सबसे ज्यादा 5जी यूज करने वाले ही लोग हैं। कुल मोबाइल डेटा ट्रैफिक में इसकी हिस्सेदारी 20 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। जब इंटरनेट की स्पीड ज्यादा होती है तो इसके हिसाब से डेटा की खपत भी ज्यादा होती है। 
यही कारण है कि जैसे-जैसे डेटा की स्पीड बढ़ती जा रही है,डेटा की खपत भी बढ़ती जा रही है। 4जी की तुलना में 5जी में इंटरनेट की स्पीड बेहतर होने से इसमें डेटा की खपत 4 गुना ज्यादा हो रही है। डेटा खपत करने के साथ ही लोगों की जेब पर भी इसका बोझ बढ़ता जा रहा है, क्योंकि जल्द डेटा खत्म होने पर लोगों को ज्यादा रिचार्ज करना पड़ रहा है। भारत में डेटा कन्जम्पशन या खपत सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 17.4 एक्साबाइट हो गई है। एक एक्साबाइट एक अरब गीगाबाइट (जीबी) के बराबर होता है। इसमें औसतन एक यूजर हर महीने 24 जीबी डेटा की खपत कर रहा है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि एडवांस 5जी अवेलेबिलिटी और परफॉर्मेंस, बड़ी रेंज में किफायती डिवाइसों का आसानी से मिलना और दूसरी सेवाओं के मिलने से फ्यूचर में 5जी की ग्रोथ तेज होगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -