- Back to Home »
- Politics »
- AIMIM उतारेगी अमित शाह के खिलाफ उम्मीदवार....
Posted by : achhiduniya
27 March 2024
AIMIM
गुजरात के अध्यक्ष साबिर काबलीवाला ने कहा
है कि हमारे नेतृत्व ने भरूच और गांधीनगर लोकसभा सीट से
पार्टी के उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का फैसला किया है। उम्मीदवारों के नाम
की घोषणा जल्द ही की जाएगी। भरूच और गांधीनगर, दोनों ही क्षेत्रों में अच्छी-खासी मुस्लिम आबादी
है। गांधीनगर से अमित शाह तो वहीं, भरूच से मनसुख वसावा सांसद हैं। दोनों नेता 2024 में भी इन्हीं सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने सोमवार को
बताया है कि
वह आगामी लोकसभा चुनाव में गुजरात के भरूच और गांधीनगर से चुनाव
लड़ेगी। आपको बता दें कि गांधीनगर सीट से वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित
शाह सांसद हैं। भाजपा ने इस बार भी उन्हें इसी सीट से टिकट दिया है। गुजरात में 7 मई को वोट डाले जाएंगे। गुजरात में तीसरे चरण में
मतदान होगा। सभी 26 सीटों पर एक साथ
चुनाव होगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में अमित शाह ने गांधीनगर
सीट से बड़ी जीत दर्ज की थी। अमित शाह ने अपने विरोधी कांग्रेस प्रत्याशी को 5,57,014 वोटों से हराया था।
.jpeg)

