- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- आपके होंठों का रंग बताएगा आप रोगी है या निरोगी....जाने कैसे...?
Posted by : achhiduniya
06 March 2024
जब भी हम
बीमार पड़ते है तो डॉक्टर के पास जाते है तो वह हमे मुहँ खोलने के लिए कहता है
दरअसल वह हमारी जबान में जमें पस यानि लार से बीमारी का आकलन करता है,वहीं अधिकतर
बीमारियों को आंखों के हाल से पहचाना जा सकता है,लेकिन कुछ बीमारियों के संकेत होंठों से भी मिलते हैं।
होंठों के नैचुरल कलर में आने
वाला चेंज भी बॉडी में हो रही समस्याओं की ओर इशारा करता है। अगर
होठों का रंग जामुनी नजर आ रहा हो तो यह ज्यादा ठंड
लगने का इशारा हो सकता है। फेफड़ों और दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह से भी होंठों
का रंग जामुनी पड़ने लगता है। पेट और पाचन में गड़बड़ी के कारण भी होंठों का रंग
बदलकर जामुनी हो जाता है। इस स्थिति में हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। यदि किसी के होंठों का रंग पीला या
फिर सफेद पड़ने लगा है तो यह कुछ गंभीर बीमारियों की ओर संकेत करता है। यह सबसे
ज्यादा एनीमिया से पीड़ित लोगों में लक्षण के रूप में प्रकट होता है। बॉडी में खून
की कमी के कारण होंठों का रंग सफेद नजर आने लगता है।
पीलिया के कारण लिप्स पीले
रंग के नजर आने लगते हैं। अगर किसी के होंठ कुछ ज्यादा ही लाल रंग के नजर आ रहे
हों, तो यह लिवर में किसी तरह की
परेशानी की ओर इशारा है। लिवर में एलर्जी बढ़ने के लक्षण के रूप में होंठों का रंग
लाल पड़ना सामने आता है। ऐसी स्थिति में हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए।