- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- चाय के स्वाद के बाद बची चाय पत्ती इस तरह लाएं काम....
Posted by : achhiduniya
29 March 2024
सुबह की शुरुवात हमेशा चाय से होती है,लेकिन
कई बार हम यह भूल जाते है या हमें जानकारी नहीं होती कि बची हुई चाय पत्ती का भी अच्छा-खासा
उपयोग किया जा सकता है।चाय बनाने के बाद जब आप चाय को छानते
हैं तो छन्नी में जो चायपत्ती बचती है, उसे हर कोई फेंक देता है लेकिन आप बची हुई चाय पत्ती का
रीयूज भी आप कर सकते हैं। चाय
पत्ती से आप गैस के बर्नर को भी साफ कर सकते हैं,आपको बची हुई चाय पत्ती को एक बर्तन में डालकर उबालना है, फिर उसमें डिश वॉशर पाउडर मिलाकर बर्नर
को साफ करना है। आप कुछ देर बाद देखेंगे कि आपका गैस चूल्हा चमक उठा है। यूज
की हुई चाय पत्ती को घाव भरने में भी इस्तेमाल किया जाता है। बस आपको उन्हें पानी
में उबालना है, फिर ठंडा
होने के बाद ज़ख़्म पर मलना है ऐसा करने से आपके घाव जल्दी ठीक होंगे। चाय पत्ती
को आप खाद की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आप रोज
चाय पत्ती को किसी एक डिब्बे में स्टोर करें और अच्छे से सुखाकर गमले की मिट्टी
में मिक्स कर दीजिए, इससे
आपके पौधे हरे भरे होंगे।
इस बात का ध्यान रखें कि चाय पत्ती को ज़्यादा इस्तेमाल
में न लाएँ क्योंकि इसमें नाइट्रोजन की मात्रा होती है और ये पौधों को नुकसान भी
पहुँचा सकती है,बस आप
चम्मच से कुरेदकर पौधे की मिट्टी में मिक्स कर दें।


