- Back to Home »
- Politics »
- पूर्व कांग्रेसी अभि-नेता गोविंदा शिंदे शिवसेना में शामिल....
Posted by : achhiduniya
28 March 2024
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एनकाथ शिंदे से पूर्व कांग्रेसी व अभिनेता गोविंदा उर्फ गोविंद अरुण आहूजा ने मुलाकात की और शिवसेना में शामिल हो गए। गोविंदा को मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से टिकट मिल सकता है।
गोविंदा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। सीएम एकनाथ शिंदे ने पार्टी में
उनका स्वागत करते हुए कहा कि वो जमीन से जुड़े हुए हैं और सभी लोग पसंद करते हैं। सीएम
एकनाथ ने कहा, ज़मीन से जुड़े और सभी को पसंद गोविंदा का आज असली शिवसेना में मैं
स्वागत करता हूं। वहीं गोविंदा ने कहा,जय
महाराष्ट्र...मैं सीएम
शिंदे को धन्यवाद देता हूं। 2004-09 तक राजनीति में था। उससे
बाहर आने के बाद मुझे नहीं लगा था मैं वापस आऊंगा,लेकिन 2010-24 इस 14 साल के वनवास के बाद वापस
से शिंदे जी के रामराज्य में वापस आया हूं। सीएम शिंदे ने कहा, गोविंदा की कोई शर्त नहीं है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम पसंद आया। उन्हें
हमारे साथ काम करना है। उन्हें फ़िल्म जगत के लिए कुछ करना है। उन्होंने कहा कि
मुझे कोई टिकट नहीं चाहिए। उनकी एक अलग पहचान है। वो जहां जाएं हजारों लोग इकट्ठा
हो जाते हैं।


.jpeg)