- Back to Home »
- Sports »
- सक्रिय राजनैतिक से दूर हुए नवजोत सिंह सिद्धू करेंगे कॉमेंट्री….
Posted by : achhiduniya
19 March 2024
मंगलवार
यानी 19 मार्च की सुबह आईपीएल के ऑफिशियल टीवी
ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने नवजोत सिंह सिद्धू के वापसी की जानकारी दी। स्टार
स्पोर्ट्स ने एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,कॉमेंट्री बॉक्स के सरदार नवजोत सिंह
सिद्धू वापस आ गए हैं। वहीं सिद्धू की वापसी की जानकारी मिलते ही फैंस की खुशी का
ठीकाना नहीं है क्योंकि पिछले कई सालों से क्रिकेट फैंस मैच के दौरान सिद्धू की
कॉमेंट्री काफी मिस कर रहे थे,लेकिन अब उनकी वापसी से एक बार फिर से कॉमेंट्री
बॉक्स में एक अलग ही एनर्जी देखने
को मिल सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि
नवजोत सिंह सिद्धू ने राजनीति में सक्रिय रहने के लिए क्रिकेट कॉमेंट्री को अलविदा
कहा था,लेकिन अब कॉमेंट्री बॉक्स में दोबारा से वापसी करने के लिए सियासत से दुरी
बना ली है। हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से कहा गया था कि वो आगामी लोकसभा
चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस बीच अब वह एक बार फिर से अपने पुराने प्रोफेशन में वापसी
करते हुए अपनी शायराना और मजाकिया अंदाज से फैंस का मनोरंजन करते हुए दिखाई देंगे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)