- Back to Home »
- Judiciaries »
- सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद SBI ने दिया चुनावी बॉन्ड का ब्योरा...
Posted by : achhiduniya
13 March 2024
सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर SBI के
चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने हलफनामे
में कहा गया है कि बैंक ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा 15 फरवरी को दिए गए आदेश का पालन कर दिया है। बता दें कि SBI ने
सुप्रीम कोर्ट से यह जानकारी एक पेन ड्राइव में दो पीडीएफ फाइल बनाकर ये जानकारी
साझा की है। दोनों ही पीडीएफ फाइलों का पासवर्ड सुरक्षित है। निर्देश संख्या (बी) के अनुसार, प्रत्येक चुनावी बॉन्ड की खरीद की तारीख, खरीदार का नाम और मूल्यवर्ग खरीदे गए चुनावी बॉन्ड की जानकारी दी गई है। इसमें
आगे
कहा गया है कि उपरोक्त डेटा 12.04.2019 से 15.02.2024 के बीच खरीदे और भुनाए गए बॉन्ड के
संबंध में प्रस्तुत किया गया है। इस अवधि के दौरान चुनावी बॉन्ड चरणों में बेचे और
भुनाए गए और 11 वां
चरण 01.04.2019 से शुरू
हुआ। आवेदन में निर्धारित बॉन्डों की संख्या में वे बॉन्डों शामिल हैं जो 1 अप्रैल, 2019 से शुरू
होने वाली अवधि के दौरान खरीदे गए थे, 12 अप्रैल, 2019 से नहीं,कुल 22,217 बांड 01.04.2019 से 15.02.2024 की अवधि के दौरान खरीदे गए थे। जिनमें
से 22,030 बॉन्ड को
भुनाया गया।

