- Back to Home »
- Politics »
- UP में RLD -BJP गठबंधन पर बृजभूषण शरण सिंह के कारण लग सकता है ग्रहण
Posted by : achhiduniya
17 March 2024
बीते दिनों बीजेपी
सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों ने यौन
उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसे लेकर सात पहलवानों ने उन पर यौन शोषण के दो मुकदमे
दर्ज कराए थे। इनमें एक केस में नाबालिग पहलवान ने दर्ज कराया था, हालांकि बाद में वह अपने बयान से पलट गई थी। पहलवानों की शिकायत पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज केस में धारा 354, 354-A और D के तहत
चार्जशीट दाखिल की गई है और जल्द ही
इस केस में फैसला आ सकता है। उत्तर प्रदेश में भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी)
में गठबंधन हुआ है और दोनों पार्टी एक साथ
मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव से पहले ही आरएलडी नेता ने भाजपा
सांसद पर सवाल
खड़े किए हैं और कहा है कि हम बृजभूषण शरण सिंह को अपराधी मानते हैं और उनका
समर्थन नहीं करते हैं। अब ऐसे समय में आरएलडी का यह बयान बृजभूषण शरण सिंह के लिए
मुश्किलें खड़ी कर सकता है। दरअसल, बीजेपी
सांसद बृजभूषण शरण के रालोद के साथ एक वायरल पोस्टर को लेकर ये विवाद सामने आया है
और आरएलडी नेता रोहित अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा कि हम बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को
अपराधी मानते हैं। आरएलडी नेता रोहित अग्रवाल ने ट्विटर (एक्स) पर लिखा, हम बृजभूषण शरण सिंह को अपराधी मानते हैं और उसका
समर्थन नहीं करते, गलती से एक पोस्ट
में किसी कार्यकर्ता की तरफ से उसकी फोटो का इस्तेमाल किया गया है, जो की एक त्रुटि मात्र है और वह राष्ट्रीय लोकदल
का आधिकारिक पोस्टर नहीं है। राष्ट्रीय
लोक दल के किसी भी प्रचार में बृजभूषण शरण सिंह का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
.jpeg)
.jpeg)