Posted by : achhiduniya 27 April 2024

केरल में लेफ्ट पार्टी के विधायक पीवी अनवर ने राहुल गांधी को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिससे नया राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। अनवर ने कथित तौर पर राहुल गांधी को अपना डीएनए टेस्ट कराने और नाम से गांधी उपनाम हटाने की सलाह दी है। पीवी अनवर के इस विवादित बयान का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है और चुनाव आयोग से  विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। केरल के पलक्कड़ जिले में आयोजित एक चुनावी रैली में राज्य के नीलांबुर से विधायक पीवी अनवर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के डीएनए का जिक्र किया। गौरतलब है कि राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद हैं और 2024 में भी यहीं से चुनाव लड़ रहे हैं। 
अनवर ने कथित तौर पर कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के डीएनए का परीक्षण किया जाना चाहिए। इसके साथ ही विधायक ने राहुल गांधी को नाम से गांधी शब्द हटा लेने की भी सलाह दी है। विधायक अनवर के बयान पर कांग्रेस के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। केरल कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एमएम हसन ने चुनाव आयोग में शिकायत दी है और वामपंथी विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस सांसद के मुरलीधरन ने कहा है कि सीएम विजयन द्वारा अनवर को खुला छोड़ा जा रहा है। वहीं, सांसद सुधाकरन ने कहा है कि सीएम विजयन के पास अब कोई क्लास नहीं है और अब उनकी लोकप्रियता खत्म हो गई है। 
वहीं, राज्य के सीएम पिनाराई विजयन ने पूरे मामले पर कहा है कि यदि आप किसी की आलोचना करेंगे तो आपको इसका प्रतिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यह न सोचें कि वह आलोचना से ऊपर हैं। बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी केरल के सीएम पिनाराई विजयन पर लगातार हमला कर रहे हैं। राहुल गांधी ने ये भी कहा था कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में हो सकते हैं तो केंद्र की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के कई आरोपों के बावजूद भी केरल के मुख्यमंत्री के प्रति नरम रुख क्यों अपनाए हुए हैइसी के बाद लेफ्ट विधायक अनवर ने राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ NH1 पर मनचलों ने किया महिला की कार का पीछा, 7 किमी तक चला चूहे-बिल्ली का खेल।@ कांग्रेस बार-बार देश को डराने की कोशिश करती है,ओडिशा में बोले पीएम।@ सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में किए दर्शन।@ राम भक्त हर जगह हैं", नवनीत राणा ने असदुद्दीन ओवैसी पर साधा निशाना। @ IAF ने विशेष अभियान चलाकर अमेरिकी महिला की बचाई जान।@ दरकते पहाड़, खिसकती जमीन, हादसों की आहट,बारिश के अलर्ट के बीच संभलकर जाएं उत्तराखंड।@ यूपी में शख्स बना हैवान ! मां-पत्नी की हत्या के बाद तीन बच्चों को छत से फेंका, खुद भी की खुदकुशी।
Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

[1] उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक:- पदनाम:- मैनेजर व अन्य,पद संख्या:-233,आवेदन ऑनलाइन:- cooperative.uk.gov.in/ अंतिम तिथी:- 30/4/2024. [2] SSC :- पद नाम:- क्लर्क व अन्य,पद संख्या:-3712, आवेदन ऑनलाइन:- https://ssc.gov.in/ अतिम तिथी 07/5/2024 [3] झारखंड हाईकोर्ट:- पदनाम:- असिस्टेंट/क्लर्क, पद संख्या:- 410,आवेदन ऑनलाइन:- https:// jharkhandhighcourt.nic.in/ अंतिम तिथी: 09/5/2024 [4] RBI CRPF :- पद नाम:- सब इन्स्पेक्टर व अन्य,पद संख्या:-4660,आवेदन ऑनलाइन:- rpf.indianrailways.gov.in/RPF/ अंतिम तिथी:- 14/5/2024 [5] SSB,ODISHA:- पद:-जूनियर एनालिस्ट{ फूड},पद संख्या:-417, आवेदन ऑनलाइन:- https:// upsssc.gov.in/ अंतिम तिथी:- 15/5/2024

Important....Video

CA बनने के लिए मैथ्स आना जरूरी नही डॉ विराग मितकरी "विलुप्त होते एरो मॉडलिंग विज्ञान के बच्चों को बेसिक गुण प्रशिक्षण देते डॉ राजेश जोशी" बजाज फाइनेंस के रिकवरी गुंडों को ठोकेगी अरविंद बालू मेंश्राम की देश जनहित पार्टी" "BJP नगरसेविका द्वारा प्रेग्नेंट महिला पुलिस कर्मी हुई दहेज लोभियों की शिकार लगा रही न्याय की गुहार" "श्री राम पर दिए उद्धव ठाकरे के बयान से मचा बवाल” "जिल्हाधिकारी विपिन इटनकर ने की अधिक से अधिक मतदान की अपील #news विकास ठाकरे कांग्रेस नागपुर लोकसभा उम्मीदवार से Editor in chief Anil Sabhwani के सवाल" "वैधकिय सहायता कक्ष दिलाएगा हॉस्पिटल के भ्रष्टाचार से शोषित मरीजों को न्याय" "पत्रकारो के सवाल पर भड़के BJP महाराष्ट्र प्रभारी UP पूर्व DCM दिनेश शर्मा"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -