Posted by : achhiduniya 23 April 2024

सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट को योग शिविर लगाने के लिए सर्विस टैक्स चुकाने का आदेश दिया है। शीर्ष कोर्ट अपीलीय न्यायाधिकरण के उस फैसले को बरकरार रखा है,जिसमें ट्रस्ट को योग शिविरों के आयोजन के लिए प्रवेश शुल्क लेने पर सेवा कर का भुगतान करने को कहा गया था। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (CESTAT) की इलाहाबाद पीठ के 5 अक्टूबर, 2023 को आए फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। इसी के साथ पीठ ने ट्रस्ट की अपील को खारिज कर दिया और कहा कि, न्यायाधिकरण ने ठीक ही कहा है कि 
शुल्क वाले शिविरों में योग करना एक सेवा है। हमें इस आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं मिला। अपील खारिज की जाती है। बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2023 में सीईएसटीएटी ने अपने आदेश में कहा था कि पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट की तरफ से आयोजित आवासीय एवं गैर-आवासीय योग शिविरों में शामिल होने के लिए शुल्क लिया जाता है, इसलिए यह स्वास्थ्य और फिटनेस सेवा की श्रेणी में आता है और इस पर सेवा कर यानी सर्विस टैक्स लगेगा। योग गुरु रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण के अधीन काम करने वाला ये ट्रस्ट विभिन्न शिविरों में योग प्रशिक्षण प्रदान करने का काम करता है।
न्यायाधिकरण ने पिछले साल अक्टूबर में अपने आदेश में कहा था कि प्रतिभागियों से दान के रूप में योग शिविरों के लिए शुल्क लिया गया था। हालांकि यह राशि दान के रूप में ली गई थी,लेकिन यह उक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए शुल्क ही था। इसलिए यह शुल्क की परिभाषा के तहत ही आता है। बता दें कि सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, मेरठ रेंज के आयुक्त ने मांग की थी कि पतंजलि योग ट्रस्ट अक्टूबर, 2006 से मार्च, 2011 के बीच लगाए गए ऐसे शिविरों के लिए 4.5 करोड़ रुपये चुकाए। इसमें जुर्माना, ब्याज और सेवा कर भी शामिल था। इसके जवाब में ट्रस्ट ने दलील दी थी कि वह ऐसी सेवाएं प्रदान कर रहा है जो बीमारियों के इलाज के लिए हैं। ट्रस्ट ने कहा था कि ये सेवाएं स्वास्थ्य और फिटनेस सेवा के तहत कर-योग्य नहीं हैं।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दतिया स्ट्रांग रूम के बाहर लैपटॉप मिलने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने जताई EVM हैकिंग की आशंका।@ देशभर में 100 सप्ताेह चलेगा नशा मुक्त युवा अभियान, PM मोदी ने विकसित भारत यात्रा में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर। @ CJP प्रोटेस्ट में घुसने वाले थे आतंकी, गर्लफ्रेंड के इंस्टाग्राम से STF ने दबोचा, शुभेंदु भी थे निशाने पर।@ उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे धंसा, केरलम-कर्नाटक में बारिश से लैंडस्लाइड, जम्मू-कश्मीर में फटा बादल।@ डिजिटल नेटवर्क पर दिल्ली पुलिस की नजर, रडार पर आए यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स।@ सिद्धिविनायक मंदिर से हर साल 18 करोड़ का दान होता है चोरी, राज ठाकरे के आरोपों पर आज जवाब देगा मंदीर।@ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ 3886 तीर्थयात्रियों का नया जत्था, दो दिन बाद बहाल हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे।@ भारत-चीन ने 6 साल बाद खोले बॉर्डर, उत्तराखंड और सिक्किम के रास्ते आज से कारोबार, 36 सामानों की मंजूरी।@ CAA पर बोले सुवेंदु अधिकारी नागरिकता देने का कानून है, छीनने का नहीं,300 मतुआ को दिया सर्टिफिकेट।@ अदाणी फाउंडेशन असम बाढ़ पीड़ितों के लिए चला रहा राहत अभियान, गौतम अदाणी ने CM रिलीफ फंड में डोनेट किए 11 करोड़।@ पेरू में विदेशी पर्यटकों को ले जा रहा विमाम क्रैश, पायलट समेत 13 लोगों की मौत।@ पाकिस्ताकन में तख्ताद पलट करेगी कॉकरोच पार्टी? इंस्टाोग्राम पर बढ़ते जा रहे फॉलोवर्स, घोषणा पत्र में बताए अहम मुद्दे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -