- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- तप्ती गर्मियों से शरीर पर खुजली और जलन भरी घमौरियों से पाएं घरेलू उपायों से छुटकारा....?
Posted by : achhiduniya
26 May 2024
गर्मियों में अक्सर स्किन
प्रॉब्लम होती है। पसीने
से शरीर में खुजली और जलन शुरू हो जाती है, यहां तक की बॉडी में लाल दाने भी उभर आते हैं। ऐसे में आपको
कपड़े भी पहनते नहीं बनता है। इससे स्किन की भी हालत बिगड़ जाती है। आपके शरीर पर
लाल दाने उभर आए हैं और उसमें खुजली और जलन होती रहती है, तो आईस पैक उस जगह पर अप्लाई करें। इससे सूजन और जलन शांत
होगी। खुजली और जलन से राहत पाने के लिए गुनगुने पानी में कोलाइडल ओटमील मिलाएं और
15-20 मिनट के
लिए भिगो दीजिए।
ओटमील में सूजन-रोधी यौगिक होते हैं, जो त्वचा को शांत करते हैं। यह सनबर्न के लिए एक प्रभावी
उपाय माना जाता है। जलन को कम करने और खुजली वाली त्वचा पर सीधे ताजा एलोवेरा जेल
लगाएं। एलोवेरा में शीतलन और सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो धूप की से होने वाले सनबर्न और खुजली को शांत करते हैं।बेकिंग
सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और खुजली वाली जगह पर लगाएं, इससे राहत मिलेगी। बेकिंग सोडा में सूजन-रोधी गुण होते हैं
जो खुजली और सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे यह गर्मियों में घमौरियों या एलर्जी के कारण होने वाली
खुजली के लिए एक सरल लेकिन प्रभावी उपाय बन जाता है।

