- Back to Home »
- Politics »
- पीएम मोदी के ध्यान लगाने से कांग्रेस को आपत्ति करेगी चुनाव आयोग से शिकायत...
Posted by : achhiduniya
29 May 2024
पीएम मोदी का ये कन्याकुमारी दौरा 30 मई से 1 जून तक का होगा। पीएम
मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान
करेंगे। वह रॉक मेमोरियल के उसी पत्थर पर ध्यान लगाएंगे, जहां स्वामी विवेकानंद
ने ध्यान लगाया था। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार इससे पहले 30 मई को सुबह 11 बजे पीएम मोदी होशियारपुर
में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह तमिलनाडु जाएंगे और वहीं रात में
विश्राम करेंगे। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में अब कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। तमिलनाडु कांग्रेस ने कहा
है कि पीएम मोदी का ये कार्यक्रम आचार संहिता का उल्लंघन करता है। पीएम मोदी के
कार्यक्रम के मामले
को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग जाने की भी बात कही है। तमिलनाडु कांग्रेस ने
कन्याकुमारी के विवेकानन्द रॉक में पीएम मोदी के ध्यान कार्यक्रम को लेकर कहा है
कि ये चुनाव के अंतिम चरण से पहले किया गया एक नाटक है। कांग्रेस ने कहा कि वह
चुनाव आयोग से संपर्क करेगी और कहेगी कि यह आखिरी चरण से एक दिन पहले वोट मांगने
का एक और नाटक है। तमिलनाडु कांग्रेस के प्रमुख सेल्वापेरुंधगई ने कहा कि पीएम
मोदी के इस कार्यक्रम का आयोजन आचार संहिता का उल्लंघन करता है क्योंकि यह लगातार
मीडिया कवरेज के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है।
तमिलनाडु कांग्रेस के
प्रमुख सेल्वापेरुंधगई ने ऐलान किया है कि वह कन्याकुमारी स्थित
विवेकानंद रॉक मेमोरियल में पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को रोकने को लेकर चुनाव
आयोग से संपर्क करेंगे। इसके साथ अगले तीन दिनों में पर्यटकों के लिए संभावित
व्यवधानों का हवाला देते हुए डीजीपी से भी पीएम मोदी के कार्यक्रम को अनुमति देने
से इनकार करने का भी अनुरोध किया जाएगा।


