Posted by : achhiduniya 30 June 2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 176 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 169 रन ही बना पाई। भारत के लिए फाइनल में विराट कोहली ने 76 रनों की पारी खेली है। उनके अलावा अक्षर पटेल ने 47 रनों का योगदान दिया है। शानदार पारी खेलने के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया। आईसीसी ने 
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत के समय ही प्राइज मनी का ऐलान कर दिया था। इस बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए लगभग 93.5 करोड़ रुपये बांटने की घोषणा की गई थी। फाइनल में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के लिए 20.36 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है। वहीं उप विजेता रहने वाली साउथ अफ्रीका की टीम को 10.64 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को भी बड़ी प्राइज मनी मिली है। सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को 6.55-6.55 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं सुपर-8 में सफर खत्म करने वाली टीमों को 3.18 करोड़ रुपये दिये गये हैं।


दूसरी ओर ग्रुप स्टेज में तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों को 2.06 करोड़ रुपये मिले हैं। सुपर-8 तक हर मैच जीतने पर टीमों को 25.9 लाख रुपये मिले हैं। जानकारी के मुताबिक किसी भी टूर्नामेंट की जीत के बाद खिलाड़ियों के बीच इनाम की राशि बराबर बांटी जाती है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के लिए 20.36 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है। ये सभी खिलाड़ियों में बराबर बांटी जाती है। हालांकि इसके अलावा मैन ऑफ द मैच की राशि उसी खिलाड़ी को मिलता है, जिसने मैच जीता होता है।  
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'।@ बंगाल SIR की लड़ाई दिल्ली तक आई, लगातार दूसरे दिन ममता का हमला, कहा- घुसपैठ के लिए केंद्र जिम्मेदार।@ किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं हुआ,टैरिफ डील पर सरकार के सूत्रों ने साफ की पूरी बात।@ राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण पर यार पर तकरार, BJP सांसदों ने जताई आपत्ति।@ शराब पीकर आए 15 साल के लड़के की 7वीं मंजिल से गिरने से मौत, पिता ने पब मालिक को ठहराया जिम्मेपदार।@ दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन डिलीवरी बॉय ने एक कारोबारी की हेलमेट से पीट- पीटकर की हत्या।@ अभिमन्यु' प्रयोग-मध्य प्रदेश के अस्पतालों में बनाए जाएंगे गर्भ संस्कार कक्ष’।@ दिल्ली मेट्रो के 6 नए कॉरिडोर, 84 नए स्टेशनों से चमकेगी राजधानी, गोल्डन-ग्रीन लाइन से जुड़ेगा शहर का हर कोना।@ दुनिया देखेगी भारत के 'विक्रांत' की ताकत, 18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं।@ विभिन्न राज्यों में धर्मांतरण कानूनों की वैधता मामला-सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की पीठ करेगी सुनवाई।@ मणिपुर में सरकार गठन की तैयारी शुरू, BJP ने तरुण चुग को नियुक्त किया पर्यवेक्षक।@ Gen Z के जल्दी जॉब छोड़ने पर उन्हें शर्मिंदा ना करें, शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने दी बड़ी सलाह।@ मुश्किलों में राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में सरेंडर करने का आदेश।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -