- Back to Home »
- Discussion »
- मठ और मंदिर सुरक्षित नहीं भारत हिंदू राष्ट्र बन गया होता अगर 400....
Posted by : achhiduniya
16 June 2024
भाजपा नेता टी राजा सिंह ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में मठ
और मंदिर सुरक्षित नहीं हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज ने 370 किले जीते थे, लेकिन दुर्भाग्य से विधानसभा चुनाव से पहले
महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज के 100 किलों
पर मस्जिद और दरगाहें बन गई हैं। मैंने सीएम शिंदे से इन किलों से कब्जा हटाने का
अनुरोध किया है। साथ ही टी राजा सिंह ने कहा कि अगर हाल ही में संपन्न लोकसभा
चुनाव में बीजेपी 400 का आंकड़ा पार कर
लेती, तो भारत हिंदू राष्ट्र बन गया होता। उन्होंने कहा
कि महाराष्ट्र में 1 लाख एकड़ जमीन वक्फ
बोर्ड के पास है। भारत में 10 लाख
एकड़ जमीन वक्फ बोर्ड के पास है। मैंने प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
से वक्फ बोर्ड एक्ट को खत्म करने की अपील की है। वक्फ बोर्ड की जमीन पर हिंदुओं के
लिए अस्पताल, खेल का मैदान, कॉलेज और घर बनाएं। उन्होंने कहा
कि हिंदू
मुस्लिम भाई-भाई का नारा लगाने वाले मुसलमानों द्वारा लव जिहाद को अंजाम दिया जाता
है। यह पूछे जाने पर कि महाराष्ट्र में लव जिहाद, गोहत्या और धर्मांतरण पर कोई कानून क्यों नहीं
है। इस पर राजा सिंह ने अफसोस जताते हुए कहा कि अगर हिंदू एकजुट नहीं हुए तो भारत
कभी हिंदू राष्ट्र नहीं बन पाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के हिंदूत्ववादी
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे किससे डरते हैं। पूरा हिंदू समाज उनके पीछे खड़ा है।
उन्हें मलंगगढ़ को मुक्त कराना चाहिए। मलंगगढ़, मछिंदरनाथ महाराज की समाधि है, लेकिन इसे दरगाह कहकर हिंदुओं का मजाक उड़ाया जा
रहा है। हिंदुत्ववादी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मांग है कि मलंगगढ़ को मुक्त
किया जाना चाहिए। जो हिंदू हित की बात करेगा, वह महाराष्ट्र पर राज करेगा।

