- Back to Home »
- Politics »
- वायनाड नहीं रायबरेली के सांसद कहलाएंगे राहुल गांधी,वायनाड सीट छोड़….
Posted by : achhiduniya
08 June 2024
कांग्रेस कार्य समिति ने शनिवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव
पारित कर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से आग्रह किया कि वह लोकसभा में
नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालें। निचले सदन में पार्टी का नेता ही नेता
प्रतिपक्ष होगा। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 99 सीट जीती हैं। हालांकि राहुल गांधी ने
कहा कि वह इस प्रस्ताव पर विचार करेंगे,लेकिन उन्हें सोचने के लिए कुछ समय चाहिए।
इस बैठक में लोकसभा में जीती और हारी हुईं सीटों पर भी पार्टी नेताओं ने बात की।
पार्टी की बैठक में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,
जिन जगहों से राहुल
गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी, वहां पर पार्टी की सीटें
बढ़ी हैं। इस दौरान खरगे ने पार्टी नेताओं को चुनाव में शानदार प्रदर्शन के
लिए बधाई दी। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट
छोड़ सकते हैं। राहुल ने लोकसभा चुनाव यूपी की रायबरेली सीट और केरल की
वायनाड सीट से लड़ा था। राहुल ने इन दोनों ही सीट पर जीत हासिल की थी। ऐसे में इस बात की चर्चा
जोरों पर थी कि राहुल किस सीट को अपने पास रखेंगे और किसे छोड़ेंगे। कहा जा रहा है
कि राहुल गांधी रायबरेली
सीट को अपने पास रख सकते हैं और वायनाड सीट छोड़ सकते हैं। दरअसल इंडी गठबंधन को
मिले अपार जनसमर्थन के बाद कांग्रेस की यूपी इकाई चाहती है कि रायबरेली सीट न
छोड़ी जाए।

